ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रोहित शर्मा ने अभिषेक नायर के साथ शुरू की ट्रेनिंग

टीम इंडिया के वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए ट्रेनिंग शुरू कर दी है। रोहित आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में दिखे थे। फैंस को उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार है। इंग्लैंड में कम अनुभव वाली टेस्ट टीम की सफलता के बाद 50 ओवर के प्रारूप में भी युवाओं को तरजीह देने के मांग के बीच रोहित ने लगभग दो महीने के ब्रेक के बाद वापसी की।

भारतीय वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने मंगलवार को पूर्व राष्ट्रीय सहायक कोच अभिषेक नायर के साथ अभ्यास शुरू किया। इंग्लैंड में कम अनुभव वाली टेस्ट टीम की सफलता के बाद 50 ओवर के प्रारूप में भी युवाओं को तरजीह देने के मांग के बीच रोहित ने लगभग दो महीने के ब्रेक के बाद वापसी की। रोहित ने इंग्लैंड के टेस्ट दौरे से पहले संन्यास की घोषणा कर दी थी और वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बाद दो महीने के लिए खेल से दूर रहे। वह अब केवल एक प्रारूप के खिलाड़ी हैं।

rohit sharma

रोहित शर्मा (साभार-Abhishek Nayar Instagram)

वह इंग्लैंड में परिवार के साथ छुट्टी पर थे और पिछले सप्ताह वापस आए। रोहित ने अपने करीबी दोस्त नायर के साथ जिम से एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की। नायर कभी-कभी उनके निजी कोच की भूमिका भी निभाते हैं। नायर ने दिनेश कार्तिक, केएल राहुल, रिंकू सिंह और युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी जैसे खिलाड़ियों के साथ भी काम किया है। वह चैंपियंस ट्रॉफी तक भारत के सहायक बल्लेबाजी कोच थे जिसके बाद उन्हें हटा दिया गया था।

End of Feed