क्रिकेट

इंग्लैंड दौरे के लिए खूब पसीना बहा रहे हैं रोहित, शेयर किया वापसी का अपडेट

भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का आगाज 14 जुलाई को होने वाला है और ऐसा माना जा रहा है कि यह सीरीज रोहित का भविष्य तय कर सकते हैं। इससे पहले हिटमैन ने कमर कस लिए हैं।

Image

रोहित शर्मा (साभार-X)

रोहित शर्मा आखिरी बार 20 मई को अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नजर आए थे। उस मुकाबले में उन्होंने 69 गेंद में 79 रन की पारी खेली थी। इससे पहले दो मुकाबलों में वह कुछ खास नहीं कर पाए थे। रोहित, करियर के जिस पड़ाव पर हैं, उस लिहाज से आने वाले हर सीरीज में उनके भविष्य पर बात की जाएगी और इन सबमें सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव इंग्लैंड दौरे का है। इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज में रोहित का प्रदर्शन उनके भविष्य की दिशा तय कर देगा।

इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज का आगाज 14 जुलाई से होने जा रहा है। इस सीरीज में रोहित और विराट की वापसी होने वाली है। ऐसे में रोहित शर्मा इस सीरीज को हल्के में लेने की भूल नहीं कर रहे हैं और उसके लिए नेट्स में खूब पसीना बहा रहे हैं। रोहित की टीम ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा की है। इस वीडियो में रोहित शर्मा बैटिंग करते नजर आ रहे हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ क्यों जरूरी हैं रोहित

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ रोहित शर्मा के प्रदर्शन की बात करें तो अब तक 23 मैच में उन्होंने 47.00 की औसत और 90.77 की स्ट्राइक रेट से 846 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 4 अर्धशतक लगाए हैं। इंग्लैंड में रोहित शर्मा के प्रदर्शन की बात करें तो 27 मैच में उनके नाम 64.90 की औसत और 90.78 की स्ट्राइक रेट से 1428 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 7 शतक और 7 अर्धशतक लगाए हैं और उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 140 रन है।

ROHIT SHARMA

रोहित शर्मा (साभार-x)

भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज का कार्यक्रम (India vs England ODI Series Schedule)

पहला वनडे- 14 जुलाई, बर्मिंघम

दूसरा वनडे- 16 जुलाई, कार्डिफ

तीसरा वनडे- 19 जुलाई, लॉर्ड्स

पहला और तीसरा वनडे भारतीय समयनुसार 3.30 बजे शुरू होगा जबकि दूसरा वनडे शाम 5.30 बजे होगा।

इंग्लैंड के खिलाफ भारत की वनडे टीम-

भारत की वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर ब्रार।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article