क्रिकेट

1225 दिन बाद ही ऑस्ट्रेलिया ने वापस हासिल की बादशाहत, जानें कब और किसकी कप्तानी में जीता महिला टी20 वर्ल्ड कप का खिताब

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम को 7 विकेट के अंतर से मात देकर सातवीं बार विमेंस टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड की सरजमीं पर पहली बार वर्ल्ड कप खिताब जीतने में सफल हुआ है। अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज बेथ मूनी को उनके दमदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब अपने नाम किया।

Image

ऑस्ट्रेलिया ने 1225 दिन बाद हासिल की बादशाहत। फोटो- ICC

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम को 7 विकेट के अंतर से मात देकर सातवीं बार विमेंस टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड की सरजमीं पर पहली बार वर्ल्ड कप खिताब जीतने में सफल हुआ है। सोफी मोलिनेक्स की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मैच में पहले गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड को 4 विकेट पर 150 रन पर रोक दिया।

इसके बाद जीत के लिए मिले 151 रन के लक्ष्य को बेथ मूनी की 64 और फीबी लिचफील्ड की 48 रन की पारी की बदौलत 17.1 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज बेथ मूनी को उनके दमदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलिया ने 1225 दिन बाद अपना खिताब वापस हासिल कर लिया।

मेग लैनिंग रही हैं लकी

साल 2023 में मेग लैनिंग की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने अपना पिछला खिताब जीता था। इसके बाद न्यूजीलैंड ने साल 2025 में खिताब जीतकर ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म की थी। हालांकि, एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया ने खिताब जीतकर अपना दबदबा फिर से कायम कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया के लिए मेग लैनिंग की कप्तानी बेहद लकी रही है।

ऑस्ट्रेलिया ने कब और किसकी कप्तानी में जीता महिला टी20 वर्ल्ड कप-

  1. 2010: कप्तान जोडी फील्ड्स
  2. 2012: कप्तान मेग लैनिंग
  3. 2014: कप्तान मेग लैनिंग
  4. 2018: कप्तान मेग लैनिंग
  5. 2020: कप्तान मेग लैनिंग
  6. 2023: कप्तान मेग लैनिंग
  7. 2026: कप्तान सोफी मोलिनक्स

शेली निट्स्के ने किया कमाल

ऑस्ट्रेलिया की पूर्व ऑलराउंडर शेली निट्स्के ने इतिहास रच दिया। वह ऑस्ट्रेलिया के लिए बतौर खिलाड़ी और हेड कोच के रूप में महिला टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती। शेली ने साल 2010 में बतौर खिलाड़ी अपना पहला टी20 वर्ल्ड कप जीता था।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article