दो दिन में केपटाउन टेस्ट खत्म होने पर रोहित शर्मा ने ली पिच रेटिंग पर चुटकी...कहा-मुझे ऐसी पिच पर आपत्ति नहीं है..बस

  • Agency by: भाषा
  • Updated Jan 4, 2024, 10:32 PM IST

केपटाउन टेस्ट के दो दिन से भी कम समय में परिणाम निकलने के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने पिच पर सवाल उठाए हैं और मैच रेफरी के तटस्थ होकर निर्णय देने की वकालत की है।

केपटाउन: भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूलैंड्स की उछाल भरी पिच पर अब तक के सबसे छोटे टेस्ट मैच में अपनी टीम को जीत दिलाने के बाद आईसीसी मैच रैफरी से भारतीय उपमहाद्वीप के बाहर की पिचों की रेटिंग पर अधिक ‘तटस्थ’ रुख अपनाने का आग्रह किया। भारत ने केवल 106.2 ओवर तक चले मैच में दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हरा दिया और 92 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया जब ऑस्ट्रेलिया ने 1932 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर दक्षिण अफ्रीका को हराया था और यह मैच 109 ओवर से कुछ अधिक समय चला था।

Cape Town Pitch

भारत दक्षिण अफ्रीका केपटाउन टेस्ट

मुझे ऐसा पिच पर आपत्ति नहीं है लेकिन...

भारतीय कप्तान के दाहिने बाजू पर एक बाउंसर लगने के बाद सूजन आ गई थी और उन्होंने कहा कि वह विदेशों में तीखी पिच के पक्ष में हैं लेकिन केवल तभी जब पहले की दिन के पहले घंटे में पिच से टर्न मिलने पर लोग पाखंडी रवैया नहीं अपनाएं। रोहित ने पीटीआई के सवाल के जवाब में कहा,'हम सभी ने देखा कि इस टेस्ट में क्या हुआ और पिच कैसा खेल रही थी। ईमानदारी से कहूं तो मुझे इस तरह की पिचों पर खेलने में कोई आपत्ति नहीं है। जब तक कि हर कोई भारत आने पर अपना मुंह बंद रखेगा।'

End of Feed