Rohit Sharma ने कहा- हम बल्लेबाज को अचानक किसी भी स्थान पर खेलने के लिए नहीं बोलते

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 21, 2023, 06:15 PM IST

Rohit Sharma Press Conference, Asia Cup 2023: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा जब आज मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के साथ एशिया कप 2023 के लिए टीम इंडिया का ऐलान करने आए तो उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए। इन्हीं में से एक चर्चा थी बल्लेबाजों में लचीलापन होने की।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) चाहते हैं कि मध्यक्रम के उनके बल्लेबाज लचीलापन दिखाएं क्योंकि राष्ट्रीय टीम में किसी भी बल्लेबाज का किसी निश्चित स्थान पर खेलना तय नहीं है। भारतीय कप्तान ने साथ ही कहा कि प्रत्येक खिलाड़ी, चाहे उसे खेलने का मौका मिले या चूक जाए, उससे उसकी भूमिका और अंतरराष्ट्रीय करियर को लेकर वह कहां ठहरता है इसको लेकर स्पष्ट संवाद किया जाता है।

Rohit Sharma on batting order of team India

रोहित शर्मा (AP)

एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) के पहले मैच में लोकेश राहुल के नहीं खेल पाने की स्थिति में इशान किशन के क्रम के बारे में पूछे जाने पर रोहित ने कहा, ‘‘अजित अगरकर तस्वीर में नए हैं और उन्हें नहीं पता कि इससे पहले क्या हो रहा था। मैं जहां तक संभव हो उन्हें अपडेट रखने का प्रयास किया है।’’ कप्तान ने कहा, ‘‘मैं इस टीम में जो एक चीज चाहता हूं वह यह है कि प्रत्येक खिलाड़ी किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी के लिए तैयार रहे। क्रिकेट अलग दिशा में जा रहा है। आप किसी भी स्थान पर खेल सकते हैं, कोई यह नहीं कह सकता कि मैं इस स्थान पर अच्छा हूं। प्रत्येक खिलाड़ी को यह संदेश दिया गया है, अब नहीं बल्कि पिछले दो, तीन या चार साल से ऐसा हो रहा है।’’

End of Feed