कोई टेंशन नहीं..: IPL 2023 से मुंबई का सबसे बड़ा खिलाड़ी बाहर, लेकिन इसलिए बेफिक्र हैं रोहित शर्मा

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Mar 29, 2023, 05:58 PM IST

Rohit Sharma, IPL 2023 Mumbai Indians: आईपीएल 2023 से पहले ही मुंबई इंडियंस को बहुत बड़ा झटका लगा था जब खबर आई कि जसप्रीत बुमराह पूरे आईपीएल से बाहर हो गए हैं। लेकिन मुंबई इंडियंस की टीम और उनके कप्तान रोहित शर्मा इसको लेकर ज्यादा चिंतित नहीं हैं। खुद कप्तान ने इसकी वजह बताई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2023 से बाहर है मुंबई इंडियंस का सबसे खास खिलाड़ी
  • जसप्रीत बुमराह के बाहर होने पर चिंतित नहीं रोहित शर्मा
  • कप्तान ने बताया क्यों चिंता में नहीं है उनकी टीम

मुंंबई इंडियंस के कप्तान Rohit Sharma ने आईपीएल 2023 (IPL 2023) से पहले बुधवार को मीडिया के सवालों के जवाब दिए। इस दौरान रोहित शर्मा ने हर मुद्दे पर अपनी बात खुलकर सामने रखी। चाहे वो टूर्नामेंट में अपनी टीम के नए खिलाड़ियोंं के बारे में हो या फिर उनके ऊपर उम्मीदों के बोझ से जुड़ा सवाल हो। इस दौरान उनसे मुंबई इंंडियंस के स्टार इंडियन पेसर जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी पर भी सवाल हुआ, जिसको लेकर रोहित ज्यादा परेशान नहीं दिखे। इसके पीछे की वजह भी उन्होंने बताई।

MI Captain Rohit Sharma on jasprit bumrah

रोहित शर्मा (MI-Twitter)

मुंबई इंडियंस के सबसे शानदार और अहम तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह सर्जरी करवाने के बाद से मैदान से दूर हैं और वो आईपीएल 2023 से भी बाहर हो गए हैं। उनके टूर्नामेंट से बाहर होने पर रोहित शर्मा ने कहा कि टीम को जसप्रीत बुमराह की कमी खलेगी लेकिन उनको राहत भी है, क्योंकि बुमराह की भरपाई करने के लिए टीम के पास जोफ्रा आर्चर हैं जो 145 किमी प्रति घंटा से अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं।

End of Feed