अर्शदीप सिंह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 से क्‍यों हुए बाहर? रोहित शर्मा ने किया खुलासा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 4, 2022, 09:02 PM IST

Why Arshdeep Singh is not playing 3rd T20I: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच से आखिर क्‍यों बाहर हुए। भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा ने टॉस के समय इस बात का खुलासा किया। टीम इंडिया के फैंस के लिए यह एक और झटके वाली खबर है।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 इंदौर में खेला जा रहा है
  • भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह तीसरे टी20 से बाहर हुए
  • कप्‍तान रोहित शर्मा ने बताया कि अर्शदीप सिंह क्‍यों नहीं खेल रहे हैं

इंदौर: भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच से पहले करारा झटका लगा। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पीठ दर्द की समस्‍या के कारण तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच से बाहर हो गए हैं। भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनने के बाद अर्शदीप सिंह के बाहर होने के बारे में खुलासा किया।

अर्शदीप सिंह

अर्शदीप सिंह

रोहित शर्मा ने कहा, 'अर्शदीप सिंह पीठ दर्द की समस्‍या के कारण मैच से बाहर हो गए हैं। कुछ गंभीर नहीं है, बस सावधानी बरतने के लिए ऐसा कदम उठाया गया है।' पता हो कि भारतीय टीम को सोमवार को तगड़ा झटका लगा जब तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पीठ में स्‍ट्रेस रिएक्‍शन के कारण आगामी टी20 वर्ल्‍ड कप से बाहर हुए।

End of Feed