ICC ODI World Cup: वनडे वर्ल्ड कप शेड्यूल जारी होने के बाद भारत के कप्तान रोहित शर्मा का आया बड़ा रिएक्शन

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 27, 2023, 04:51 PM IST

ICC ODI World Cup 2023: भारत की मेजबानी में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ऐलान हो चुका है। टूर्नामेंट का आगाज 5 अक्टूबर से होगा और खिताबी मुकाबला 19 नवंबर को खेला जाएगा। शेड्यूल जारी होने के बाद मेजबान देश भारत के कप्तान रोहित शर्मा का बड़ा रिएक्शन आया है।

ICC ODI World Cup, Rohit Sharma: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को उम्मीद है कि देश में आगामी एकदिवसीय विश्व कप अत्यधिक प्रतिस्पर्धी होगा, क्योंकि ‘खेल की गति काफी बढ़ गई है’। खेल के ताबड़तोड़ प्रारूप टी-20 क्रिकेट ने सभी प्रारूपों को प्रभावित किया है। इससे पारंपरिक पांच दिवसीय प्रारूप भी अछूता नहीं है जहां बल्लेबाज आक्रामक शॉट लगाने से गुरेज नहीं करते हैं। भारत विश्व कप में आठ अक्टूबर को चेन्नई में पांच बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगा तो उसका लक्ष्य अपना तीसरा और घरेलू मैदान पर दूसरा खिताब जीतना होगा। भारत को लीग चरण के अपने नौ मैचों को कोलकाता, मुंबई, नई दिल्ली, लखनऊ और बेंगलुरु सहित विभिन्न स्थानों पर खेलना है।

Rohit Sharma

रोहित शर्मा। (फोटो- रोहित शर्मा के ट्विटर से)

आईसीसी से जारी विज्ञप्ति में रोहित ने कहा, ‘यह विश्व कप बहुत प्रतिस्पर्धी होने वाला है क्योंकि खेल की गति बढ़ गई है। टीमें पहले से कहीं अधिक सकारात्मक होकर खेल रही हैं।’ उन्होंने कहा, ‘यह सब दुनिया भर के प्रशंसकों के लिए अच्छा संकेत है, जो उन्हें कई रोमांचक पल देने का वादा करता है। हम इस अक्टूबर-नवंबर में अच्छी तैयारी के साथ मैदान पर उतरने और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक हैं।’

End of Feed