रोहित के खराब प्रदर्शन पर विदेश से आई सलाह, रिफ्रेश होने की जरुरत

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jun 18, 2023, 09:45 AM IST

साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के खराब फॉर्म को लेकर सलाह दी है। रोहित पिछले कुछ महीनों से बल्लेबाजी में संघर्ष कर रहे हैं। WTC Final में भी उनके बल्ले से एक बड़ी पारी की आवश्यकता थी, लेकिन उन्होंने अपनी बैटिंग से निराश किया।

KEY HIGHLIGHTS
  • विदेश से आई रोहित के लिए सलाह
  • रोहित के खराब बल्लेबाजी पर स्मिथ की सलाह
  • पिछले कुछ महीनों से संघर्ष कर रहे हैं रोहित

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल गंवाने के बाद हर कोई भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी और बल्लेबाजी को लेकर बात कर रहा है। हरभजन सिंह सीनियर खिलाड़ियों को रेस्ट देने की बात कर रहे हैं तो बीसीसीआई के सामने वर्ल्ड कप से पहले टीम में संतुलन बनाए रखने की जरुरत है। ऐसे में रोहित शर्मा की बल्लेबाजी को लेकर साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने भी एक सलाह दी है।

rohit Sharma

रोहित शर्मा, कप्तान टीम इंडिया (साभार-AP)

रिफ्रेश होने की सलाह

उन्होंने कहा कि भारतीय कप्तान को अपना रिफ्रेश बटन ऑन करने की जरुरत है। टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए स्मिथ बोले 'कप्तान के लिए सबसे बड़ी चुनौती है उसका खुद का प्रदर्शन करना। कप्तान के ऊपर का दबाव कभी खत्म नहीं होता। रोहित को रिफ्रेश होने की जरुरत है। उनकी बल्लेबाजी में कंसिसटेंसी की कमी है। हमने उन्हें आईपीएल में कई सालों से देखा है और अब WTC Final, निश्चिततौर पर उनकी बल्लेबाजी सही नहीं चल रही और उसे दुरुस्त करने की आवश्यकता है। हालांकि, स्मिथ ने उनकी कप्तानी पर सवाल नहीं उठाया। उन्होंने कहा 'कोई भी उनकी कप्तानी पर सवाल नहीं उठा रहा है, लेकिन यह उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन के बारे में है।

End of Feed