IND vs ENG: बस 6 छक्के दूर, धर्मशाला में हिटमैन रचेंगे इतिहास

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5वां मुकाबला धर्मशाला में खेला जाएगा। इस मुकाबले में रोहित शर्मा के पास एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका है। टीम इंडिया पहले ही सीरीज पर 3-1 से कब्जा कर चुकी है और यह मुकाबला उसके लिए एक औपचारिकता भर है।

भारत और इंग्लैंड के बीच 5वां और आखिरी टेस्ट धर्मशाला में 7-11 मार्च के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला कई मायनों में खास होगा। रविचंद्रन अश्विन और जॉनी बेयरस्टो के लिए यह 100वां टेस्ट मैच होगा तो वहीं ध्रुव जुरेल और सरफराज खान के लिए यह मुकाबला इसलिए भी अहम हो जाएगा क्योंकि इस टेस्ट के प्लेइंग इलेवन में शामिल होते वह सालाना कांट्रैक्ट के ग्रेड सी में शामिल हो जाएंगे।

rohit sharam six sixes away.

रोहितस शर्मा (साभार-ICC)

सीरीज में टीम इंडिया की अजेय बढ़त

5 मैच की इस सीरीज में टीम इंडिया 3-1 से अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है और धर्मशाला में उसकी कोशिश इसको 4-1 करने की होगी। हैदराबाद में खेला गया पहला मुकाबला इंग्लैंड ने 28 रन से जीता था, जबकि लगातार तीन मुकाबले में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की थी। रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया ने विशाखापट्टनम, राजकोट और रांची टेस्ट में जीत दर्ज की थी।

End of Feed