रोहित शर्मा की कप्तानी में टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया की जीत का सिलसिला जारी है। रांची टेस्ट में 5 विकेट से जीत दर्ज करने वाली टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैच की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। जब से बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड की कप्तानी संभाली है तब से लेकर आज तक उन्होंने पहली बार कोई सीरीज गंवाई। इसका क्रेडिट पूरी तरह से हिटमैन को जाता है जिन्होंने सीनियर खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में युवा खिलाड़ियों का नेतृत्व करते हुए यह कारनामा किया।
रोहित शर्मा (साभार-AP)
रैना ने की रोहित की कप्तानी की तारीफ
टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज और मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर सुरेश रैना ने रोहित के कप्तानी की जमकर तारीफ की और उनकी तुलना एमएस धोनी और सुरेश गांगुली से की। टाईम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए रैना ने कहा 'रोहित युवाओं को न केवल मौका दे रहे हैं बल्कि पूरे सीरीज के दौरान उनको गाइड भी कर रहे हैं जैसे कभी एमएस धोनी किया करते थे। भारतीय टीम उनकी कप्तानी में सही दिशा में जा रही है।'
उन्होंने आगे कहा 'वह अगले एमएस धोनी हैं। उन्होंने शानदार काम किया और युवाओं को मौका दिया। मैंने एमएस धोनी के लीडरशिप में खेला है। सौरव गांगुली अपनी टीम को सपोर्ट करते थे और फिर एमएस धोनी आए। रोहित सही दिशा में बढ़ रहे हैं। सरफराज और जुरेल को मौका देने पर रैना ने रोहित की तारीफ की। भारत-इंग्लैंड के बीच 5वां और आखिरी मुकाबला 7-11 मार्च को धर्मशाला में खेला जाएगा।
