नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन नागपुर के बाद दिल्ली में भी जारी रहा। लगातार दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम को दूसरी पारी में सस्ते में ढेर करके टीम इंडिया ने मैच के तीसरे ही मैच अपने नाम कर लिया और सीरीज पर 2-0 के अंतर से अजेय बढ़त बनानते हुए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अपना कब्जा बरकरार रखा। दिल्ली में जीत के लिए मिले 115 रन के लक्ष्य को भारत ने 6 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया।
रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा
