मेंटली थका देता है टेस्ट क्रिकेट, रिटारयमेंट पर पहली बार रोहित ने दी प्रतिक्रिया

रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट को लेकर एक कार्यक्रम के दौरान प्रतिक्रिया दी है, जिसे उनके रिटायरमेंट से जोड़कर देखा जा रहा है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट पर बातचीत करते हुए कहा कि इसके लिए आपको खास तैयारी करनी होती है, क्योंकि 5 दिन तक आपको यह मेंटली थका देता है।

भारतीय वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अपने टेस्ट करियर पर प्रतिक्रिया दी है, जिसे उनके रिटायरमेंट से जोड़कर देखा जा रहा है। हिटमैन ने कहा 'यह फॉर्मेट चुनौतीपूर्ण और थका देने वाला है, लेकिन उन्होंने अपनी तैयारी पर ध्यान देकर खुद को टेस्ट क्रिकेट में खेलने के लिए तैयार किया। रोहित ने इस साल 7 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इस 38 वर्षीय बल्लेबाज ने 67 टेस्ट मैच में 40.58 की औसत से 4,301 रन बनाए। उन्होंने इससे एक साल पहले टी20 विश्व कप जीतने के बाद क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप से संन्यास ले लिया था।

ROHIT SHARMA

रोहित शर्मा (साभार-ICC)

रोहित ने एक पैनल चर्चा के दौरान कहा, ‘‘यह ऐसी चीज है जिसके लिए आपको तैयारी करनी होती है, क्योंकि इस खेल में आपको लंबे समय तक मैदान पर रहना होता है विशेष कर टेस्ट क्रिकेट में, जिसमें आपको पांच दिन तक खेलना होता है। मानसिक रूप से यह बहुत चुनौतीपूर्ण होता है और थका देने वाला भी। लेकिन सभी क्रिकेटर प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलते हुए ही बड़े हुए हैं।’’

End of Feed