T20 World Cup: सुपर-8 राउंड से पहले रोहित शर्मा का हल्ला-बोल, जानिए क्या कुछ कहा

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 18, 2024, 04:47 PM IST

Rohit Sharma Interview: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने बीसीसीआई को दिए इंटरव्यू में सुपर-8 राउंड को लेकर चर्चा की है। भारत को सुपर-8 में अफगानिस्तान, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया से खेलना है। इन मैचों को लेकर और वेस्टइंडीज की परिस्थितियों को लेकर हिटमैन ने अभी से हुंकार भरते हुए अपनी बात सामने रखी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • रोहित शर्मा का टी20 विश्व कप सुपर-8 राउंड से पहले इंटरव्यू
  • कप्तान रोहित ने सुपर-8 से पहले भरी हुंकार
  • व्यस्त कार्यक्रम होने का बहाना नहीं बनाने की बात कही

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने स्वीकार किया कि टी20 विश्व कप का सुपर आठ चरण ‘थोड़ा व्यस्त’ होने वाला है लेकिन उनके खिलाड़ी इसके लिए तैयार हैं क्योंकि उनमें ‘कुछ खास’ करने को लेकर ‘वास्तविक उत्सुकता’ है। भारत अपने सुपर आठ अभियान की शुरुआत 20 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ करेगा। टीम इसके बाद बांग्लादेश (22 जून को एंटीगा) और ऑस्ट्रेलिया (24 जून को सेंट लूसिया) के खिलाफ खेलेगी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा अपलोड किए गए एक वीडियो में रोहित ने कहा, ‘‘पहला मैच खेलने के बाद हम अगले दो मैच तीन या चार दिन के अंतराल में खेलेंगे।’’

Rohit Sharma Interview Ahead Of Super-8 Round In T20 World Cup 2024

रोहित शर्मा (BCCI/X)

इस 37 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा, ‘‘यह थोड़ा व्यस्त होने वाला है लेकिन हम इन सभी चीजों के आदी हो चुके हैं। हम बहुत यात्रा करते हैं और बहुत खेलते हैं इसलिए यह कभी बहाना नहीं बनने वाला।’’ भारतीय टीम ने सोमवार को लंबे अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया जिसमें विराट कोहली और रोहित जैसे सीनियर खिलाड़ियों ने सामान्य से अधिक समय नेट पर बिताया।

End of Feed