कंगारुओं के खिलाफ फिर गरजा हिटमैन का बल्ला,की सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 10, 2023, 03:05 PM IST

Most century as opener against Australia: रोहित शर्मा ने बतौर ओपनर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक जड़ने के सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

नागपुर: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर टेस्ट के दूसरे दिन कप्तानी शतक जड़ दिया। कंगारुओं के खिलाफ मुश्किल पिच पर हल्ला बोलते हुए रोहित शर्मा ने 171 गेंद पर अपने टेस्ट करियर का नौवां और बतौर कप्तान पहला टेस्ट शतक जड़ा। पारी की शुरुआत करते हुए रोहित शर्मा 212 गेंद पर 120 रन बनाकर पैट कमिंस की गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने अपनी शतकीय पारी के दौरान 15 चौके और 2 छक्के जड़े।

Rohit-Sharma-century-Nagpur

नागपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट शतक जड़ने के बाद रोहित शर्मा

सचिन तेंदुलकर की बराबरी पर पहुंचेरोहित ने शतक जड़ते ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बतौर ओपनर सबसे ज्यादा शतक जड़ने के सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। सचिन तेंदुलकर ने 62 पारियों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पारी की शुरुआत करते हुए 9 शतक जड़े थे। वहीं रोहित को उनकी बराबरी करने के लिए केवल 49 पारियां खेलनी पड़ी। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 1, वनडे में 8 शतक बतौर ओपनर जड़े हैं। रोहित ने पारियों के लिहाज से सचिन को पीछे छोड़ दिया है। रोहित ने सचिन के बराबर शतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जड़ने के लिए 13 पारियां कम खेली हैं।

End of Feed