IPL 2024: रोहित की आंखों से छलके आंसू, चेहरे पर दिखी निराशा, देखें 'हिटमैन' का इमोशनल VIDEO

Rohit Sharma crying in dressing room: क्रिकेट में रोहित शर्मा की फॉर्म को लेकर चिंता बढ़ गई है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शतक जड़ने के बाद से रोहित की खराब फॉर्म जारी है, जिससे प्रशंसक चिंतित हैं। अपने खराब फॉर्म से रोहित खुद भी निराश दिखाई दे रहे हैं।

Rohit Sharma crying in dressing room: वानखेड़े स्टेडियम में सोमवार (6 मई 2024) को खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से मात दे दी। इस जीत के बावजूद टी20 क्रिकेट में रोहित शर्मा की फॉर्म को लेकर चिंता बढ़ गई है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शतक जड़ने के बाद से रोहित की खराब फॉर्म जारी है, जिससे प्रशंसक चिंतित हैं। भारत को एक महीने के बाद अपना टी20 विश्व कप अभियान शुरू करना है और हिटमैन टीम के लिए ओपनिंग करने वाले हैं। अपने खराब फॉर्म से रोहित खुद भी निराश दिखाई दे रहे हैं। उनका सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के बाद एक इमोशनल वीडियो सामने आया है जिसे देखकर हर कोई दुखी है।

Rohit sharma crying

रोहित शर्मा (फोटो- screengrab/x)

रोहित शर्मा ने इस सीज़न में अपनी पहली सात पारियों में 297 रन बनाए जिसमें दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 49 रन और सीएसके के खिलाफ घरेलू मैदान पर नाबाद 105 रन शामिल था। हालांकि, अपने अगले पांच मैचों में, वह केवल 34 रन ही बना सके।

End of Feed