क्या ये होगा एमएस धोनी का आखिरी आईपीएल ? हिटमैन रोहित शर्मा ने दिया रोचक जवाब

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 29, 2023, 04:18 PM IST

रोहित शर्मा ने आईपीएल 2023 के आगाज से पहले प्री सीजन प्रेस कॉन्फ्रेंस में एमएस धोनी के आखिरी सीजन से जुड़े सवाल का रोचक जवाब दिया है।

मुंबई: आईपीएल 2023 का आगाज होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। धोनी के फैन्स इस सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि माना जा रहा है कि थाला एमएस धोनी आखिरी बार आईपीएल में खेलते दिखाई गेंदे। हालांकि धोनी कब और क्या ऐलान कर देंगे इसके बारे में धोनी और भगवान के अलावा और कोई निश्चित तौर पर कुछ नहीं कह सकता लेकिन धोनी के साथ टीम इंडिया में खेल चुके प्लेयर्स से उनके आखिरी सीजन को लेकर लगातार सवाल पूछे जा रहे हैं।

Ravindra-Jadeja-MS-Dhoni-Suresh-Raina

रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी और सुरेश रैना(साभार IPL)

नहीं होगा आखिरी सीजन, आगे भी खेलते आएंगे नजर

ऐसे में आईपीएल 2023 के आगाज से पहले प्रेस से मुखातिब हो रहे रोहित शर्मा का भी धोनी के आखिरी सीजन वाले सवाल से सामना हो गया। तो रोहित ने अपने जाने पहचाने अंदाज में इस सवाल का जवाब दिया। रोहित शर्मा का मानना है कि यह सीजन एमएस धोनी का बतौर खिलाड़ी आईपीएल में आखिरी सीजन होगा। रोहित ने कहा, मैं नहीं जानता कि ये उनका आखिरी सीजन होगा। लेकिन मैं ये बात पिछले दो-तीन साल से सुन रहा हैं। वो बेहद फिट हैं और खेल रहे हैं और आगे भी खेलते रहेंगे।'

End of Feed