क्रिकेट

IPL 2023 Opening Ceremony Date, Time: आईपीएल के 16वें सीजन की ओपनिंग सेरेमनी कब और कहां होगी, जानने के लिए देखें लिस्ट

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 29, 2023, 03:25 PM IST

IPL 2023 Opening Ceremony Date, Time, Performers: आईपीएल के नए सीजन की शुरुआत 31 मार्च को होने जा रही है। दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में आईपीएल का भव्य आयोजन के साथ आगाज होगा। मैच के शुरुआत होने से करीब डेढ़ घंटे पहले रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन शुरू होगा।

Image

गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी। फोटो - IPL/BCCI

IPL 2023 Opening Ceremony Date, Time, Performers: : फटाफट क्रिकेट के आगाज की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। आईपीएल 2023 यानी 16वें सीजन की शुरुआत 31 मार्च से होने जा रही है। ओपनिंग मैच से करीब डेढ़ घंटे पहले शाम 6 बजे से ओपनिंग सेरेमनी का भव्य आयोजन किया जाएगा। आईपीएल ने अपने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत 31 मार्च को शाम 6 बजे से होगी। इस दौरान एक्टर्स तमन्ना भाटिया परफॉर्म करेंगी। इस दौरान बीसीसीआई के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

ओपनिंग सेरेमनी का यहां होगा आयोजन

आईपीएल 2023 का ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में आयोजित होगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 6 बजे से ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत होगी। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम का भी भव्य आयोजन किया जाएगा। इसका सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स इंडिया और जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।

ओपनिंग मैच इन दोनों टीमों के बीच

आईपीएल के ओपनिंग मैच में दो बड़ी टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला होने वाला है। ओपनिंग मुकाबले में आईपीएल की दूसरी सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स का सामना डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस से होगा। यह मुकाबला 31 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमों ने अपनी-अपनी तैयारी पूर कर ली है। प्रैक्टिस सेशन के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी सहित टीम के अन्य खिलाड़ी जमकर पसीना बहा रहे हैं।

पांच साल के बाद होगा ओपनिंग सेरेमनी

आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन करीब पांच साल के बाद होने जा रहा है। 2018 के बाद पहली बार आईपीएल का ओपनिंग सेरेमनी होगा। 2019 में आयोजित हुए आईपीएल में भी ओपनिंग सेरेमनी आयोजित नहीं हुआ था। 14 फवरी को पुलवामा हमला हुआ था, जिसमें करीब 40 जवान शहीद हो गए थे। इसके कारण ओपनिंग सेरेमनी रद्द कर दी गई थी। इसके बाद कोरोना महामारी की वजह से इसका आयोजन नहीं हुआ था। 2018 के बाद 2023 में आईपीएल का ओपनिंग सेरेमनी होने जा रही है।
शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article