IND vs BAN: 'हमारे पास केवल..' 5 स्पिनर्स को लेकर सवाल खड़े कर रहे आलोचकों को रोहित शर्मा ने किया करारा जवाब

Rohit Sharma Reply: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय क्रिकेट टीम का पहला मैच बांग्लादेश के खिलाफ 20 फरवरी को खेला जाने वाला है। इस मैच से पहले रोहित शर्मा ने पांच स्पिनर्स के चयन पर सवाल खड़े कर रहे आलोचकों को करारा जवाब दे दिया है।

Rohit Sharma Reply: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय क्रिकेट टीम अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी 2025 को करने वाली है। टीम का पहला मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ खेला जाने वाला है। इस मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस की जिसमें उन्होंने उन आलोचकों को जवाब दिया है, जो यह मान रहे हैं कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारत ने अपनी टीम में बहुत अधिक स्पिन गेंदबाजों को शामिल किया है। रोहित शर्मा के मुताबिक भारतीय टीम में 2 स्पिनर्स और 3 ऑलराउंडर को शामिल किया है।

rohit gambhir ap

रोहित शर्मा गौतम गंभीर (फोटो- AP)

रोहित ने आलोचकों को जवाब देते हुए कहा कि "टीम में 2 स्पिनर और 3 ऑलराउंडर हैं। मैं उन्हें 5 स्पिनर के रूप में नहीं देखता। ये तीनों खिलाड़ी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों कर सकते हैं। दूसरी टीमों में फास्ट-बॉलिंग ऑलराउंडर होते हैं, तो कोई यह सवाल नहीं करता कि उनकी टीम में 6 तेज गेंदबाज क्यों हैं।"

End of Feed