भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अहमदाबाद टेस्ट में भले ही बड़ी पारी न खेल पाए हों, लेकिन उन्होंने 35 रन की इस पारी के दम पर दो बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। रोहित ने सबसे तेज 2,000 रन बनाने के मामले में चेतेश्वर पुजारा की बराबरी कर ली है। इसके अलावा उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 17,000 रन भी पूरे कर लिए हैं।
रोहित शर्मा, कप्तान भारत
सबसे तेज 2,000 रन रोहित के नाम
सबसे तेज 2,000 टेस्ट रन बनाने के मामले में भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन पहले स्थान पर हैं। उन्होंने केवल 33 इनिंग में यह उपलब्धि हासिल की थी, जबकि रोहित शर्मा को अपने 2,000 टेस्ट रन पूरा करने में 36 इनिंग लगे। इस मामले में उन्होंने चेतेश्वर पुजारा की बराबरी कर ली।रोहित ने पूरे किए 17,000 रन
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 17,000 रन पूरे कर लिए है। वह भारत की तरफ से यह उपलब्धि हासिल करने वाले 7वें बल्लेबाज हैं। इस मैच से पहले उन्हें इस आंकड़े को हासिल करने के लिए 21 रन की दरकार थी जो उन्होंने आसानी से हासिल कर ली। अब रोहित शर्मा के नाम 438 अंतरराष्ट्रीय मैच में 17,014 रन हो गए हैं। एक्टिव प्लेयर की बात करें तो वह विराट कोहली के बाद दूसरे ऐसे भारतीय हैं।
17 हजार क्लब में शामिल भारतीय
सचिन तेंदुलकर 34,357
विराट कोहली 25,047
राहुल द्रविड़ 24,208
सौरव गांगुली 18,575
एमएस धोनी 17,266
वीरेंद्र सहवाग 17,253
𝐑𝐎 𝐫𝐞𝐚𝐜𝐡𝐞𝐬 𝐚𝐧𝐨𝐭𝐡𝐞𝐫 𝐦𝐢𝐥𝐞𝐬𝐭𝐨𝐧𝐞 🔥1️⃣7️⃣0️⃣0️⃣0️⃣ runs across formats. Keep ‘em coming, captain 🙌#OneFamily… t.co/8j1NXw6INq
— ANI (@ANI) Mar 11, 2023
