IND vs SA 2nd Test: केपटाउन में जीत की हिटमैन रोहित शर्मा ने की इस ऐतिहासिक मैच से तुलना

  • Agency by: भाषा
  • Updated Jan 4, 2024, 10:09 PM IST

Rohit Sharma on Capetown Test Win: केपटाउन टेस्ट में भारतीय टीम की 7 विकेट के अंतर से जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने इस विजय की तुलना गाबा में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली जीत से की है।

केपटाउन: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गुरुवार को श्रृंखला बराबर करने वाली सात विकेट की जीत को भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टेस्ट प्रारूप में सर्वश्रेष्ठ में से एक करार दिया और इसे 2021 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ गाबा में मिली ऐतिहासिक जीत के बराबर रखा। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने मिलकर दक्षिण अफ्रीका के 20 में से 15 विकेट झटके जिससे भारत ने पांच सत्र के अंदर मेजबानों को हराकर शानदार वापसी की। भारत को पहले टेस्ट में सेंचुरियन में पारी और 32 रन से हार मिली थी।

Rohit Sharma win

केपटाउन टेस्ट में जीत के बाद रोहित शर्मा

जीता टेस्ट इतिहास का सबसे छोटा टेस्ट

टेस्ट इतिहास के सबसे छोटे मैच के खत्म होने के बाद रोहित ने कहा,'यह हमारी सर्वश्रेष्ठ टेस्ट जीत में से एक है। हम यहां कभी नहीं जीते थे, यह हमारी सभी जीत के साथ सबसे ऊपर है।' वह किसी अन्य टेस्ट की जीत से इसकी तुलना नहीं करना चाहते लेकिन रोहित को लगता है कि ब्रिसबेन में मिली जीत भी इतनी ही महत्वपूर्ण थी क्योंकि 33 साल में ऑस्ट्रेलिया को दौरा करने वाली टीम वहां नहीं हरा सकी थी।

End of Feed