हिटमैन ने जड़ा अफगानिस्तान के खिलाफ आतिशी शतक, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व कप वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Oct 11, 2023, 08:22 PM IST

रोहित शर्मा विश्व कप के इतिहास में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़कर सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

नई दिल्ली: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप के पहले मुकाबले में नाकामी से उबरते हुए अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शानदार शतक 63 गेंद में जड़ दिया। विश्व कप में ये किसी भी भारतीय द्वारा जड़ा ये सबसे तेज शतक है। इससे पहले सबसे तेज शतक का भारतीय रिकॉर्ड कपिल देव के नाम दर्ज था। कपिल देव ने 72 गेंद में विश्व कप में शतक जड़ा था। रोहित ने अपनी पारी में 12 चौके और 4 छक्के जड़े।

Rohit Sharma

रोहित शर्मा अफगानिस्तान के बाद शतक जड़ने के बाद प्रशंसकों का अभिवादन करते हुए

विश्व कप में जड़ा सातवां शतक

रोहित शर्मा अफगानिस्तान के खिलाफ शतक पूरा करते ही विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित के नाम अब 7 शतक हो गए हैं। पांच साल पहले उन्होंने वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड 7 शतक जड़े थे और सचिन तेंदुलकर के साथ विश्व कप में सबसे ज्यादा 6 शतक के साथ बराबरी पर थे। अब रोहित ने सचिन को पीछे छोड़कर एक कदम आगे निकल गए हैं।

End of Feed