World Cup 2023, AUS vs SA Match Highlights: दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को दी 134 रन के अंतर से मात, अंक तालिका में नौवें पायदान पर पहुंचे कंगारू
World Cup 2023, AUS vs SA Match Highlights: दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को दी 134 रन के अंतर से मात, अंक तालिका में नौवें पायदान पर पहुंचे कंगारू
मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम अंक तालिका में नौवें पायदान पर पहुंच गई है। अफगानिस्तान की टीम ही ऑस्ट्रेलिया से केवल नीचे है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के लिए दो बड़ी हार के बाद विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई है। उसे अब बाकी बचे मैचों में विरोधी टीमों को बड़े अंतर से मात देनी होगी और उलटफेर से बचना होगा। नहीं तो उसके हाथ से सेमीफाइनल का टिकट फिसल जाएगा।