नई दिल्ली: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार को विश्व कप 2023 के दूसरे मुकाबले में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। रोहित शर्मा ने जैसे ही अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में 22 रन के आंकड़े को पार किया वो साझा रूप से विश्व कप इतिहास में सबसे तेज एक हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए।
सबसे तेज एक हजारी बने रोहित
रोहित ने विश्व कप में तीसरी बार शिरकत करते हुए खेले 19वें मैच में विश्व कप में एक हजार रन पूरे कर लिए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में खेले गए मैच में रोहित के पास विश्व कप में सबसे तेज एक हजारी बनने के मौका था। उसी मैच में डेविड वॉर्नर ने ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था। लेकिन रोहित लक्ष्य का पीछा करते हुए अपना खाता भी नहीं खोल पाए और रिकॉर्ड अपने नाम करने से चूक गए। ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित के पास रिकॉर्ड की बराबरी का मौका बचा था तो उन्होंने उसे खाली नहीं जाने दिया। मैच में रोहित ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंद में 7 चौके और 2 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया।
ऐसा रहा है रोहित का विश्व कप में प्रदर्शन
मैच में रोहित ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंद में 7 चौके और 2 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। रोहित ने विश्व कप में खेले 19 मैच की 19 पारियों में 3 बार नाबाद रहते हुए 66.93 के औसत औक 98.89 के स्ट्राइक रेट से 1071* रन बना लिए हैं। इसमें 6 शतक और 4 अर्धशतक शामिल हैं। विश्व कप में 140 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।
