रोहित शर्मा ने तोड़ी सिडनी टेस्ट से बाहर होने पर चुप्पी, कहा-इनसे हुई थी बहस

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने पिछले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सिडनी टेस्ट से खुद को बाहर करने के मुद्दे पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने माइकल क्लार्क के साथ पॉडकास्ट में इस मुद्दे पर खुलकर बात की है।

नई दिल्ली: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट से बाहर रहने का उनका फैसला सर्वसम्मति से नहीं लिया गया था और इसमें मुख्य कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के साथ उनकी ‘बहस’ हुई थी। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान एडिलेड, ब्रिसबेन और मेलबर्न में खेलने वाले कप्तान लगातार पांच पारियों में विफल रहे थे। मेलबर्न में खेले गए श्रृंखला के चौथे टेस्ट मैच में टीम ने शुभमन गिल को बाहर बैठाने का फैसला किया था।

Rohit Sharma

रोहित शर्मा

कोच और चयनकर्ता से हुई थी बहस

रोहित ने ‘बियॉन्ड23 क्रिकेट पॉडकास्ट’ के दौरान ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क से कहा,'हम किसी तरह गिल को अंतिम एकादश में रखना चाहते थे, वह बहुत अच्छा खिलाड़ी है। वह पिछले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाया था। मैं ऐसा ही हूं... ठीक है, अगर मैं गेंद को अच्छी तरह से नहीं मार पा रहा हूं, तो यह अभी है। चीजें पांच दिन बाद, दस दिन बाद बदल सकती हैं।'उन्होंने कहा,'मैंने कोच और चयनकर्ता से बात की और वे इस पर सहमत भी हुए, असहमत भी हुए। इस मुद्दे पर हमारी बहस भी हुई थी।'

End of Feed