क्रिकेट

DC vs RR Match Toss Update: टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करेगी राजस्थान रॉयल्स

DC vs RR Toss Updates, Who Won The Toss Today, Aaj ka Toss kaun Jita: आईपीएल में आज दिल्ली और राजस्थान का मुकाबला है। यह मुकाबला अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में है जहां पिछले मुकाबले में दिल्ली को मुंबई के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। दिल्ली में दोनों टीमें अब तक 9 बार एक दूसरे से भिड़ी है, जिसमें से 6 बार बाजी दिल्ली के हाथ लगी है और केवल 3 बार राजस्थान को जीत मिली है।

Image

दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स (साभार-TNN)

DC vs RR Aaj ka Toss kaun Jeeta: आईपीएल के 32वें मुकाबले राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला है। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में है, जहां पिछला मुकाबले में दिल्ली को हार का सामना करना पड़ा था। आज के मैच में राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज के मैच में राजस्थान की टीम बिना किसी बदलाव के उतरी है। इससे पहले दिल्ली की टीम विजयरथ पर सवार थी और लगातार चार मुकाबला जीत चुकी थी। राजस्थान और दिल्ली के बीच अब तक कांटे की टक्कर रही है। कुल 29 मुकाबलों में से 15 में राजस्थान को जबकि 14 मैच में दिल्ली ने बाजी मारी है।

क्या कहते हैं दिल्ली के आंकड़े

दिल्ली में दोनों टीमें अब तक 9 बार एक दूसरे से भिड़ी है, जिसमें से 6 बार बाजी दिल्ली के हाथ लगी है और केवल 3 बार राजस्थान को जीत मिली है। दिल्ली के मैदान पर अब तक कुल 90 आईपीएल के मुकाबले हुए हैं, जिसमें 43 मैच में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है और 46 मुकाबले चेज करने वाली टीम जीती है। एक मुकाबला बिना किसी परिणाम के रहा है। इस मैदान पर सर्वाधिक रन डेविड वॉर्नर ने बनाए हैं जबकि सबसे ज्यादा विकेट अमित मिश्रा के नाम है। वॉर्नर ने 36 पारी में 1,036 रन बनाए हैं जबकि अमित मिश्रा के नाम 58 विकेट है।

डीसी बनाम आरआर टॉस का समय (DC vs RR Toss Time)

डीसी बनाम आरआर के बीच आज के मैच का टॉस शाम 7.00 बजे होगा।

डीसी बनाम आरआर टॉस की जगह (DC vs RR Toss Venue)

डीसी बनाम आरआर के बीच आज का मुकाबला अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

डीसी बनाम आरआर आज का टॉस किसने जीता (DC vs RR Toss Win Today)

डीसी बनाम आरआर के बीच आज का मैच के टॉस राजस्थान ने जीता।

दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम

दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग इलेवन- जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा।

राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग इलेवन- यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, नितीश राणा, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article