क्रिकेट

Most Sixes in World Cup 2023: सेमीफाइनल में रोहित शर्मा अर्धशतक से चूके, लेकिन बना डाले कई वर्ल्ड रिकॉर्ड

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Nov 15, 2023, 03:37 PM IST

Most Sixes in World Cup 2023, Highest Sixes in ICC ODI Cricket World Cup By Player: रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में अर्धशतक से चूक गए लेकिन उन्होंने अपने नाम इस छोटी सी पारी के दौरान कई रिकॉर्ड कर लिए।

Image

Most Sixes in World Cup 2023: सेमीफाइनल में रोहित शर्मा अर्धशतक से चूके, लेकिन बना डाले कई वर्ल्ड रिकॉर्ड

मुंबई: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में धमाकेदार बल्लेबाजी की। रोहित 29 गेंद में 47 रन बनाकर आउट हुए। टिम साउदी की गेंद पर छक्का जड़ने की कोशिश में रोहित शर्मा मिड ऑफ में कीवी कप्तान केन विलियमसन के हाथों लपके गए। इस आतिशी पारी के दौरान रोहित ने 4 चौके और 4 छक्के जड़े।

विश्व कप में सबसे तेज 1500 रन

रोहित भले ही न्यूजीलैंड के खिलाफ अर्धशतक जड़ने से चूक गए लेकिन उन्होंने विश्व कप का एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। रोहित विश्व कप के 27वें मैच की 27वीं पारी में बल्लेबाजी करते हुए 1500 रन पूरे कर लिए। इसके साथ ही रोहित विश्व कप इतिहास में साझा रूप से सबसे तेज 1500 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए।

विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के

अपनी इस पारी के दौरान रोहित शर्मा ने विश्व कप के एक संस्करण और इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी भी बन गए। रोहित मौजूदा विश्व कप के 10 मैच की 10 पारियों में कुल 28 छक्के जड़ चुके हैं जो अपने आप में नया रिकॉर्ड है। रोहित से पहले ये रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज था। गेल ने साल 2015 में 26 छक्के जड़े थे। इसके अलावा रोहित विश्व कप इतिहास में 50 से ज्यादा छक्के जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज भी बन चुके हैं। उनके नाम 27 मैच में 51 छक्के हो गए हैं।

शानदार रहा है विश्व कप 2023 में प्रदर्शन

रोहित शर्मा का विश्व कप 2023 में बल्ला जमकर चला। रोहित ने 10 मैच की 10 पारियों में एक शतक और तीन अर्धशतक की मदद से 550 रन बना लिए हैं। ये रन उन्होंने 61.11 के औसत और 124. 43 के स्ट्राइक रेट से 550 रन बना लिए हैं। लगातार दो विश्व कप में रोहित ने 500 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी इस मुकाबले से पहले ही बन चुके हैं।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article