IND vs AFG: रोहित-हार्दिक को वनडे सीरीज के लिए CoE से मिली हरी झंडी

IND vs AFG: 13 जून से शुरू हो रहे भारत-अफगानिस्तान वनडे सीरीज से पहले क्रिकेट फैंस के लिए एक गु़ड न्यूज सामने आ रही है। दरअसल हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा को खेलने की हरी झंडी मिल गई है।

स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की खेल विज्ञान टीम ने शनिवार से अफगानिस्तान के खिलाफ धर्मशाला में शुरू होने वाली तीन मैच की एकदिवसीय श्रृंखला में खेलने की मंजूरी दे दी। पंड्या और रोहित चोटों के कारण मुंबई इंडियन्स के लिए आईपीएल के कई मैच नहीं खेल पाए थे। जहां पंड्या पीठ में ऐंठन की समस्या से जूझ रहे थे तो वहीं रोहित की पैर की मांसपेशियों में खिंचाव था। पंड्या दो जून से बेंगलुरु में सीओई में हैं।

rohit sharma and hardik pandya

रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या (साभार-X)

बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ’’दो जून को सीओई में आने से पहले हार्दिक विदेश में छुट्टियां मना रहे थे। अगले पांच दिन में उन्होंने मैच जैसी कई स्थितियों में तैयारी की और 10 ओवर (पूरा कोटा) तक गेंदबाजी भी की।’’ सूत्र ने कहा, ’’उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई और जानकारी के मुताबिक सीओई में स्ट्रेंथ और अनुकूलन कोच ने अलग-अलग पैमानों पर उनकी फिटनेस को मंजूरी दे दी है।’’

End of Feed