टॉकस्पोर्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स नाइट क्लब विवाद के बाद कप्तानी छोड़ सकते हैं। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान भी कर सकते हैं। यह घटनाक्रम इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) द्वारा सोमवार नाइटक्लब विवाद की जांच शुरू करने के बाद सामने आया है। यह घटना न्यूजीलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में 115 रन से जीत दर्ज करने के बाद हुई थी।
टॉकस्पोर्ट पर बोलते हुए, द क्रिकेटर के वरिष्ठ संवाददाता जॉर्ज डोबेल ने कहा कि उन्हें बताया गया था कि स्टोक्स अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रतीक्षा करने के बजाय खुद कप्तानी छोड़ने का विकल्प चुन सकते हैं। जो कुछ भी मैं सुन रहा हूँ, उससे मुझे डर लग रहा है कि स्टोक्स पहले ही कोई कदम ना उठा लें। र, दुख की बात है कि मुझे यह भी सुनने को मिल रहा है कि वे पद छोड़ देंगे और संभवतः संन्यास भी ले लेंगे।
हालांकि, एक अन्य रिपोर्ट में यह कहा जा रहा है कि हो सकता है कि वह कुछ महीनों के लिए क्रिकेट से ब्रेक ले लें। स्टोक्स पहले भी ऐसा कर चुके हैं। साल 2021 में मानसिक स्वास्थ्य का हवाला देते हुए उन्होंने क्रिकेट से ब्रेक ले लिया था। सोमवार को इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड द्वारा जारी एक बयान नें बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन के नाइट क्लब में शामिल होने की पुष्टी कर दी गई थी। इसके बाद ईसीबी ने कहा था कि एक बार सबकुछ साफ हो जाता है, उसके बाद दूसरे टेस्ट के लिए टीम की घोषणा की जाएगी। हालांकि, यह साफ हो गया है कि अब दोनों खिलाड़ी शायद ही बचे दो टेस्ट का हिस्सा बन पाएं। लॉर्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने एक दिन और दो सेशन रहते हुए न्यूजीलैंड को 115 रन से हरा दिया था। दूसरा टेस्ट 17 जून से ओवल में खेला जाएगा।
