'आप हमारे परिवार के लिए..' रितिका सजदेह ने राहुल द्रविड़ के लिए लिखा इमोशनल मैसेज

Ritika Sajdeh Emotional note for Rahul Dravid: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के बाद अब उनकी धर्मपत्नी रितिका सजदेह ने भी भारत के मुख्य कोच के रूप में राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उनके लिए एक भावनात्मक नोट पोस्ट किया। ये पोस्ट सोशल मीडिया पर हर तरफ वायरल हो रहा है।

Ritika Sajdeh Emotional note for Rahul Dravid: भारत के मुख्य कोच के रूप में राहुल द्रविड़ का कार्यकाल रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम द्वारा टी20 विश्व कप 2024 जीतने के साथ ही शानदार तरीके से समाप्त हुआ। 2021 में रवि शास्त्री के इस्तीफे के बाद द्रविड़ ने भारत के कोच का पद संभाला और रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारत को टी20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल और वनडे विश्व कप तक पहुंचाया और फिर टीम को टी20 विश्व कप 2024 में खिताबी जीत दिलाई।

ritika dravid post

रितिका सजदेह राहुल द्रविड़ (फोटो- X)

रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने भारत के मुख्य कोच के रूप में राहुल द्रविड़ के बाहर होने के बाद उनके लिए एक भावनात्मक नोट पोस्ट किया। रितिका से पहले कप्तान रोहित शर्मा ने भी एक पोस्ट शेयर की थी जिसमें उन्होंने द्रविड़ के साथ काम करने को अपना सौभाग्य बताया था। रोहित ने ये भी खुलासा किया था कि रितिका द्रविड़ को उनकी वर्क वाइफ बताती हैं।

End of Feed