ऊंची दुकान फीके पकवान.. ऋषभ पंत ने आईपीएल 2025 में फिर किया निराश, फैंस ने जमकर किया ट्रोल

Rishabh Pant bad form: लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान और भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के आईपीएल 2025 के खराब फॉर्म ने सभी की निगाहें उनकी ओर खींच ली है। आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी लगातार 10 का भी आंकड़ पार करने में फेल रहे हैं।

Rishabh Pant bad form: लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान और भारतीय क्रिकेट स्टार ऋषभ पंत की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में निराशाजनक शुरुआत लगातार जारी है। 27 वर्षीय खिलाड़ी 2 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के पांचवें ओवर में सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। पंत को ग्लेन मेक्सवेल ने आसानी से अपना शिकार बना लिया और इसी के साथ उनका खराब दौर में परेशानी और बढ़ती नजर आ रही है। इस प्रदर्शन के बाद उन पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं और फैंस काफी निराश नजर आ रहे हैं।

Rishabh pant lsg sad ap

ऋषभ पंत (फोटो- AP)

जेद्दा में मेगा नीलामी के दौरान आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने पंत को 27 करोड़ रुपये की भारी कीमत पर खरीदा गया था। हालांकि, उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, विकेटकीपर-बल्लेबाज ने नई फ्रेंचाइजी के लिए अपने पहले तीन मैचों में सिर्फ 17 रन बनाए। 0, 15 और 2 के उनके स्कोर ने भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों की कड़ी आलोचना की है, जिनमें से कई ने सोशल मीडिया पर उनके फॉर्म और उनकी भारी कीमत दोनों की आलोचना की है, स्टार बल्लेबाज को "ओवरप्राइस्ड" करार दिया है। |

End of Feed