क्रिकेट

Rishabh Pant: आईपीएल 2024 से पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए बुरी खबर, ऋषभ पंत का खेलना मुश्किल!

Rishabh Pant IPL 2024 Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में ऋषभ पंत की वापसी का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि पंत को अभी तक नेशनल क्रिकेट एकेडमी की तरफ से क्लीयरेंस नहीं मिला है ऐसे में उनका खेलना मुश्किल है।

Image

ऋषभ पंत (फोटो- IPL/Twitter)

Rishabh Pant IPL 2024 Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत में दो हफ्ते से भी कम का समय बचा है। इस मेगा टूर्नामेंट के लिए सभी टीमों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसी बीच दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए 17वें सीजन की शुरुआत से पहले ही एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋषभ पंत का इस सीजन में भी खेलना मुश्किल नजर आ रहा है।

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय स्टार को नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) की तरफ से अभी तक फिटनेस क्लीयरेंस नहीं मिला है। ऐसे में अगर टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले वे फिट नहीं घोषित किए जाते हैं तो वे इस साल भी नहीं खेल पाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली कैपिटल्स के मैनेजमेंट ने बीसीसीआई से ये रिपोर्ट मांगी थी हालांकि उन्हें अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है।

दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक पंत को नहीं किया स्क्वॉड में शामिल

ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के धाकड़ खिलाड़ी हैं और ऐसा माना जा रहा था कि वे इस साल टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। लेकिन रिपोर्ट कुछ ओर ही दावा कर रही है। इसमें सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि फिटनेस क्लियरेंस नहीं मिलने के कारण दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक पंत को अपने स्क्वॉड में शामिल नहीं किया है।

सह-मालिक ने दी थी पंत के खेलने की गारंटी

एक तरफ जहां पंत को अभी तक फिटनेस क्लीयरेंस नहीं मिला है वहीं दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक प्रवीण जिंदल पहले ही एक इंटरव्यू में पंत की कप्तानी पर मुहर लगा चुके हैं। उन्होंने हालांकि ये भी कंफर्म किया था कि पंत शुरुआती मैचों में विकेटकीपिंग नहीं करने वाले हैं।

पिछला सीजन भी नहीं खेल पाए थे पंत

बता दें कि दिसंबर 2022 में ऋषभ पंत का भयानक एक्सीडेंट हो गया था। जिसके बाद से ही वे क्रिकेट के मैदान से बाहर चल रहे हैं। वे पिछले साल भी दिल्ली कैपिटल्स को केवल बाहर से सपोर्ट कर रहे थे। हालांकि टीम ने उन्हें पूरी सैलरी दी थी। पंत ने आईपीएल में अब तक 98 मैच खेले हैं और इसमें कुल 2838 रन बनाए हैं। उन्होंने 2022 में दिल्ली कैपिटल्स को लीड भी किया था।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article