Champions Trophy 2025: भारत को लगा बड़ा झटका, प्रेक्टिस के दौरान चोटिल हुआ विस्फोटक खिलाड़ी

Rishabh Pant Injured: भारतीयय क्रिकेट टीम को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत से पहले एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल टीम के विस्फोटक बल्लेबाज ऋषभ पंत दुबई में प्रेक्टिस सेशन के दौरान बुरी तरह चोटिल हो गए हैं जिसके बाद उनके खेलने को लेकर संशय की स्थिति खड़ी हो गई है।

Rishabh Pant Injured: भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले टीम के पहले प्रैक्टिस सेशन के दौरान गंभीर चोट लगी है। भारतीय टीम शनिवार, 15 फरवरी को दुबई पहुंची, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। टीम के आगमन के बाद, खिलाड़ियों ने दुबई की परिस्थितियों के अनुकूल होने के लिए प्रैक्टिस शुरू कर दी। हालांकि, प्रैक्टिस के दौरान ऋषभ पंत के घुटने पर गेंद लगी, जिससे वह तेज दर्द में कराह उठे।

rishabh pant injury

ऋषभ पंत चोटिल (फोटो- x)

एक वायरल वीडियो में पंत को जमीन पर गिरते हुए देखा जा सकता है, जहां टीम के फिजियो ने उनकी देखभाल की। बाद में उन्हें मैदान से बाहर जाते हुए देखा गया। भारतीय प्रशंसकों को उम्मीद है कि विकेटकीपर-बल्लेबाज को कोई गंभीर चोट नहीं आई है और वह टूर्नामेंट के दौरान टीम की जरूरत के समय पूरी तरह फिट होंगे। पंत को 15 सदस्यीय टीम में दूसरे विकेटकीपर के रूप में चुना गया है, जबकि मुख्य कोच गौतम गंभीर ने स्पष्ट किया है कि केएल राहुल टूर्नामेंट की शुरुआत में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे।

End of Feed