टीम का जैसा हो हाल, दिल्ली कैपिटल्स का मुख्य कोच नहीं बदलेगा !

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 14, 2023, 09:03 PM IST

Ricky Ponting to continue as DC coach in IPL: आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम का जैसा भी हाल हुआ हो, लेकिन टीम का मुख्य कोच नहीं बदलने जा रहा है। ऐसे संकेत फ्रेंचाइजी के सह-मालिक पार्थ जिंदल की तरफ से मिले हैं। यानी अगले आईपीएल सीजन में भी दिल्ली के कोच रिकी पोंटिंग ही हो सकते हैं।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का दिल्ली कैपिटल्स के इंडियन प्रीमियर लीग के पिछले सत्र में नौवें स्थान पर रहने के बावजूद टीम का मुख्य कोच बने रहना लगभग तय है। टीम के सह मालिक पार्थ जिंदल ने ऐसे संकेत दिए हैं।

Ricky Ponting to remain Delhi Capitals coach in IPL hints Parth Jindal

दिल्ली के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग बरकरार रहेंगे

अटकलें लगाई जा रही थीं कि टीम के खराब प्रदर्शन के बाद पोंटिंग पद से हट सकते हैं लेकिन जिंदल ने सभी संदेहों को दूर करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया और घोषणा की कि क्रिकेट निदेशक सौरव गांगुली और पोंटिंग थिंक टैंक का हिस्सा बने रहेंगे।

End of Feed