अभिषेक नहीं, पोंटिंग ने इस भारतीय बल्लेबाज से की ट्रेविस हेड की तुलना, दी खास सलाह

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने सूर्यकुमार यादव के खराब फॉर्म पर प्रतिक्रिया दी। साथ ही उन्होंने शुभमन गिल के टी20 वर्ल्ड कप में न होने पर भी सवाल उठाए हैं। सूर्या 21 मैचों (19 पारियों) में मात्र 218 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 13.62 और स्ट्राइक रेट 123.16 रहा।

ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक रिकी पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू कार्यक्रम में बातचीत के दौरान सूर्यकुमार यादव के फॉर्म को लेकर प्रतिक्रिया दी है। साथ ही उन्होंने सूर्यकुमार यादव की तुलना ट्रेविस हेड से करते हुए इसके पीछे का कारण भी बताया है। दरअसल सूर्यकुमार यादव पिछले 18 महीने से चल खराब प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके फॉर्म पर रिकी पोंटिंग ने सलाह दी है कि वह आउट होने के बारे में सोचे बिना रन बनाने पर ध्यान दें। खेल के सबसे छोटे अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में कुछ समय पहले तक शीर्ष रैंकिंग पर रहे सूर्यकुमार ने साल 2025 में टी20 में बेहद खराब प्रदर्शन किया है। उन्होंने 21 मैचों (19 पारियों) में मात्र 218 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 13.62 और स्ट्राइक रेट 123.16 रहा। यह प्रदर्शन अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप से पहले मौजूदा चैंपियन टीम के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।

Suryakumar Yadav

सूर्यकुमार यादव (साभार-BCCI)

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान पोंटिंग ने सूर्यकुमार की फॉर्म के बारे में ‘आईसीसी रिव्यू’ से कहा, ‘‘उनकी हालिया फॉर्म मेरे लिए भी बहुत बड़ी आश्चर्य की बात है। वह लंबे समय से टी20 क्रिकेट में भारत के लिए एक अहम योगदान देने वाला खिलाड़ी रहा है लेकिन हाल ही में वह अपनी लय नहीं पकड़ पा रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ वह एक दिलचस्प खिलाड़ी हैं। वह छह, आठ या 10 गेंद खेलने के बाद अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करता है। ’’

End of Feed