WTC Final में शुभमन गिल होंगे 'तुरुप का इक्का', ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने की भविष्यवाणी

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jun 3, 2023, 09:30 AM IST

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया के लिए शुभमन गिल सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी शामिल होंगे। यह कहना है पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिग का, उन्होंने मोहम्मद शमी को भी टीम के लिए प्रभावी खिलाड़ी बताया है और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को सावधान रहने के लिए कहा है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 7-11 जून के बीच खेला जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला
  • रिकी पोंटिंग ने शुभमन गिल को बताया महत्वपूर्ण
  • गेंदबाजी में इस खिलाड़ी से बचने की दी सलाह

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला 7-11 जून के बीच लंदन के ओवल मैदान पर खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए आईसीसी ने एक दिन रिजर्व भी रखा है। दोनों टीमों ने जोर-शोर से तैयारियां भी शुरू कर दी है। टीम इंडिया लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची है तो ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली बार फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही है। 20 साल बाद ऐसा मौका आया है जब आईसीसी के फाइनल इवेंट में ये दो टीम भिड़ने वाली है। ऐसे में दोनों टीम के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है, लेकिन इस बीच ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल कप्तान रिकी पोंटिंग को लगता है कि शुभमन गिल टीम इंडिया के लिए इस मैच में तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं।

shubman gill

शुभमन गिल (साभार-IPL)

रिकी पोंटिंग ने बताई वजह

पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू में बात करते हुए कहा 'वह एक शानदार खिलाड़ी हैं और मैदान पर उनका हाव-भाव कमाल का है। उनके पास जो पुल शॉट है जिसे वह तेज गेंदबाजों के खिलाफ आसानी से खेलते हैं। मुझे लगता है कि वह एक शॉट होगा जो उसे शायद इस ऑस्ट्रेलियाई आक्रमण के खिलाफ मदद करेगी।

End of Feed