बढ़ गई है ट्रॉफी जीतने की ललक, पंटर ने बताया किस सोच के साथ उतरेगी पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स मंगलवार को अपने आईपीएल 2026 अभियान की शुरुआत करेगी। पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। इस मुकाबले में पहले टीम के हेड कोच रिकी पोंटिंग ने श्रेयस अय्यर की मानसिकता पर बात की।

आईपीएल के चौथे दिन पिछले बार की फाइनलिस्ट टीम पंजाब किंग्स अपने अभियान की शुरुआत करने जा रही है। पंजाब किंग्स के सामने 2022 की विनर गुजरात टाइटंस होगी। इस मुकाबले से पहले पंजाब किंग्स के हेड कोच रिकी पोटिंग ने अपनी टीम की तैयारियों और कप्तान अय्यर की मानसिकता पर बात की है। पोंटिंग ने कहा 'आईपीएल जीतने की श्रेयस अय्यर की ललक पहले से ज्यादा बढ़ गई है। वह 2026 सीजन में और भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए बेताब हैं।

Punjab Kings Team

पंजाब किंग्स (साभार-X)

पिछले साल टीम के कप्तान के तौर पर फ्रेंचाइजी से जुड़ने के बाद अय्यर की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स ने लीग स्टेज में टॉप पर फिनिश करते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया, जहां उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

End of Feed