टूट सकता है पाकिस्तान क्रिकेट टीम का ओलंपिक खेलने का सपना

ओलंपिक 2028 में 128 साल बाद क्रिकेट की वापसी हो रही है। गोल्ड मेडल के लिए 6 टीमें आपस में भिड़ने वाली है, लेकिन क्वालिफिकेशन की प्रक्रिया क्या होगी इसको लेकर अब तक कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। इस बीच एक रिपोर्ट के अनुसार रीजनल क्वालिफिकेशन सिस्टम की मदद ली जा सकती है।

ओलंपिक 2028 में 128 साल के बाद क्रिकेट की वापसी हुई है। 6 टीमें ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करेंगी, लेकिन क्वालिफिकेशन की प्रक्रिया क्या होगी इसको लेकर न तो आईसीसी और न ही अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने अब तक कोई जानकारी साझा की है, लेकिन मेजबान के तौर पर अमेरिका का खेलना लगभग तय है। बाकी बचे 5 टीमों को किस आधार पर चुना जाएगा, यह अब तक तय नहीं हो पाया है।

cricket in olympic

ओलंपिक में क्रिकेट भारत-पाकिस्तान (साभार-X ICC)

हालांकि, गार्जियन की एक रिपोर्ट के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) की हाल ही में सिंगापुर में हुई वार्षिक आम बैठक (AGM) में एक निर्णय लिया गया है। इसके तहत रीजनल क्वालीफिकेशन सिस्टम का सहारा लिया जा सकता है। ऐसे में एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका से टॉप रैंक वाली टीमें क्वालीफाई करेंगी। रिपोर्ट के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) रीजनल क्वालीफिकेशन सिस्टम को प्राथमिकता देती है क्योंकि इससे हर क्षेत्र की टीमें भाग ले सकती हैं। अगर ऐसा हुआ तो पाकिस्तान और न्यूजीलैंड जैसी टीम का ओलंपिक में खेलना का सपना टूट सकता है।

End of Feed