RCB vs RR Playing 11: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्‍थान रॉयल्‍स आज के मैच की प्लेइंग 11

IPL 2024, RCB vs RR Team Playing 11 Today Match: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्‍थान रॉयल्‍स के बीच जयपुर स्थित सवाई मानसिंह स्टेडियम में आईपीएल का 19वां मैच खेला जा रहा है। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की प्लेइंग 11 कुछ इस प्रकार है।

Today Match RCB vs RR Team Playing 11 in Hindi: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 19वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टक्कर राजस्थान रॉयल्स से हो रही है। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित किए जा रहे मैच में राजस्थान की कमान संजू सैमसन के हाथों में हैं। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी फाफ डु प्लेसिस कर रहे हैं। इस मैच में टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स ने गेंदबाजी का फैसला किया है।

RR vs RCB Playing 11

राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (फोटो- IPL/BCCI)

आरसीबी फिलहाल दस टीमों में आठवें स्थान पर है जो उसके खराब प्रदर्शन की बानगी देता है । वहीं रॉयल्स दूसरे स्थान पर है लेकिन उसके शीर्षक्रम ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है।आरसीबी के पास शीर्षक्रम में कप्तान फाफ डु प्लेसी, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन और रजत पाटीदार जैसे शानदार आक्रामक बल्लेबाज हैं लेकिन कोई भी एक ईकाई के रूप में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका । स्टार बल्लेबाज विराट कोहली दो अर्धशतक समेत 203 रन बनाकर आरेंज कैप हासिल कर चुके हैं लेकिन उन्हें दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिला है ऐसे में इस मैच में टीम को बाकि खिलाड़ियों से भी काफी उम्मीद होगी।

End of Feed