RCB vs GT Match Toss Update: टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करेगी गुजरात टाइटंस

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 2, 2025, 07:12 PM IST

RCB vs GT Toss Updates, Who Won The Toss Today, Aaj ka Toss kaun Jita: आईपीएल में आज आरसीबी की टीम अपने घरेलू मैदान चिन्नास्वामी पर पहला मुकाबला खेलेगी। आरसीबी के सामने गुजरात टाइटंस की टीम है जो पिछला मुकाबला जीत कर यहां पहुंची है। हेड टू हेड में आरसीबी का पलड़ा भारी है।

RCB vs GT Aaj ka Toss kaun Jeeta: आईपीएल में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु घर पर अपना पहला मुकाबला खेलेगी। इस मुकाबला में गुजरात की टीम पहले गेंदबाजी करने वाी है। जीत के रथ पर सवार आरसीबी के सामने गुजरात टाइटंस की टीम होगी, जो पिछला मुकाबला जीतकर यहां पहुंची है। गुजरात ने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराया था। हेड टू हेड की बात करें तो यहां आरसीबी की टीम गुजरात टाइटंस पर हावी नजर आती है। अब तक खेले गए 5 मुकाबलों में से 3 में आरसीबी को जीत मिली है, जबकि केवल 2 मुकाबला गुजरात के पक्ष में रहा है। पिछले सीजन दो बार दोनों टीमें भिड़ी थी और दोनों ही बार आरसीबी को जीत मिली थी, लेकिन इस बार टीम पूरी तरह से बदल गई है। टीम की कमान भी नए कप्तान रजत पाटीदार के पास है।

aaj ka toss Kaun Jeeta GT vs RCB

आज का टॉस कौन जीता, आरसीबी और गुजरात मैच (साभार-TNN)

क्या कहते हैं एम चिन्नास्वामी के आंकड़े

एम चिन्नास्वामी की बात करें तो इस मैदान पर आरसीबी ने 91 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 43 में उसे जीत मिली है और 41 मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। आरसीबी का इस मैदान पर सबसे कम स्कोर 49 रन रहा है, जो साल 2017 में उसने जीटी के खिलाफ बनाया था। इस बार आरसीबी की टीम अलग रंग में नजर आ रही है और उम्मीद है कि वह इसको आज के मैच में भी जारी रखेगी।

End of Feed