क्रिकेट

RCB vs GT IPL Final Pitch Report: आखिरी वार को तैयार बेंगलुरु और गुजरात, जानें कैसी है अहमदाबाद की पिच रिपोर्ट

RCB vs GT IPL Final 2026 Pitch Report in Hindi: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम आईपीएल में लगातार दूसरी बार खिताब जीतने के सपने को पूरा करने के लिए रविवार को मैदान में उतरेगी। उसके सामने गुजरात टाइटन्स की कड़ी चुनौती होगी, जिससे इस मुकाबले में दो अलग-अलग खेल शैलियों की टक्कर देखने को मिलेगी। आरसीबी ने अपने आक्रामक और बेखौफ अंदाज से टूर्नामेंट में दबदबा कायम किया है, तो वहीं, टाइटन्स ने धैर्य और संयमित खेल से प्रभावित करते हुए पांच सालों में तीसरी बार फाइनल का टिकट पक्का किया है।

Image

बेंगलुरु बनाम गुजरात फाइनल मैच पिच रिपोर्ट।

RCB vs GT IPL Final 2026 Pitch Report in Hindi: कागजों पर मौजूदा चैंपियन आरसीबी को 2022 की विजेता टाइटन्स के खिलाफ मजबूत दावेदार माना जा रहा है, क्योंकि इस पूरे टूर्नामेंट में उनका बेखौफ और जोखिम भरा खेल बेहद प्रभावशाली रहा है। यह आक्रामक रणनीति कभी-कभी टीम को मुश्किल में भी डालती रही है, लेकिन विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड, कप्तान रजत पाटीदार, उपलब्ध रहने पर फिल साल्ट और वेंकटेश अय्यर ने लगातार आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की है।

दूसरी ओर, इस टूर्नामेंट में जहां अधिकांश टीमें पावरप्ले में 11-12 रन प्रति ओवर की रफ्तार से खेल रही हैं। वहीं, गुजरात टाइटन्स के सलामी बल्लेबाज कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने अपेक्षाकृत संयमित रफ्तार अपनाई है, जो 9 रन प्रति ओवर से थोड़ा अधिक रही है। यह पारंपरिक रणनीति इसलिए भी है क्योंकि गुजरात का मध्यक्रम अपेक्षाकृत कमजोर है और टीम की बल्लेबाजी का अधिकांश भार शीर्ष तीन बल्लेबाजों (गिल, सुदर्शन और जोस बटलर) पर ही रहता है। इस सीजन में गुजरात का घरेलू रिकॉर्ड (सात में से पांच जीत) टीम को थोड़ा आत्मविश्वास जरूर देता है।

बेंगलुरु बनाम गुजरात आज के मैच की पिच रिपोर्ट ( RCB vs GT Final Match Today Pitch Report)

आरसीबी और जीटी (Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans) के बीच आईपीएल फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium, Ahmedabad) में खेला जाएगा। यहां कि पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। यहां की तेज आउटफील्ड की वजह से बल्लेबाज आसानी से बड़े शॉट खेल पाते हैं और इस मैदान पर कई हाई स्कोर वाले मैच भी देखने को मिले हैं। नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआत में थोड़ी मदद मिल सकती है। शुरुआती ओवर बल्लेबाजों के लिए काफी अहम होंगे। इन परिस्थितियों को देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है। अहमदाबाद में घरेलू टीम गुजरात टाइन्स का रिकॉर्ड बेहतर है। ऐसे में आरसीबी को मैच जीतने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है।

टीमें:-

आरसीबी:- रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, टिम डेविड, जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, कृणाल पांड्या, रसिख डार, भुवनेश्वर कुमार, जॉर्डन कॉक्स, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, स्वप्निल सिंह, जैकब डफी, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, मंगेश यादव, फिल सॉल्ट, सात्विक देसवाल, विकी ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा।

गुजरात टाइटन्स:- साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), शाहरुख खान, अनुज रावत, जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, टॉम बैंटन, ग्लेन फिलिप्स, जेसन होल्डर, निशांत सिंधू, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, साई किशोर, जयंत यादव, अरशद खान, शाहरुख खान, मानव सुथार, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, इशांत शर्मा, गुरनूर बराड़, अशोक शर्मा, ल्यूक वुड, पृथ्वी राज यारा।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article