RCB vs CSK Highlights: रोमांचक मुकाबले में सीएसके को आरसीबी ने दी 2 रन से मात, बेंगलुरू के लिए खुले प्लेऑफ के दरवाजे
RCB vs CSK Match Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने चेन्नई सुपर किंग्स को बेंगलुरू में खेले गए रोमांचक मुकाबले में 2 रन के करीबी अंतर से मात देकर सीजन की आठवीं जीत दर्ज की और प्लेऑफ में अपनी जगह तकरीबन पक्की कर ली है। जानिए कैसा रहा मैच का रोमांच?
RCB vs CSK Match Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने चेन्नई सुपर किंग्स को 214 रन के लक्ष्य का बचाव करते हुए 2 रन अंतर से रोमांचक मुकाबले में मात दी और आईपीएल 2025 के प्लेऑफ के दरवाजे खोल लिए। सीएसके ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और आरसीबी ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 213 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद जीत के लिए मिले 214 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके की टीम 20 ओवर में आयुष महात्रे की 94 रन की पारी की बदौलत 211 रन बना सकी। आखिरी ओवर में यश दयाल ने सीएसके के खिलाफ 15 रन का बचाव शानदार ढंग से किया और अपनी टीम को यादगार जीत दिला दी।
आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए रोमारियो शेफर्ड के 14 गेंद में 53 रन की आतिशी अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट पर 213 रन का स्कोर खड़ा किया। विराट कोहली और जैकब बैथेल ने आरसीबी को आतिशी शुरुआत दिलाई दोनों ने पहले विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी की। इसके बाद बैथेल 55 और विराट 62 रन की पारी खेलने के बाद पवेलियन वापस लौट गए। इसके बाद आरसीबी का मिडिल ऑर्डर लड़खड़ा गया। लेकिन अंतिम दो ओवरों में रोमारियो शेफर्ड और टिम डेविड ने 56 रन की साझेदारी करके आरसीबी को 5 विकेट पर 213 रन तक पहुंचा दिया। रोमारियो शेफर्ड ने 14 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज और आरसीबी के लिए किसी भी खिलाड़ी का जड़ा सबसे तेज अर्धशतक है। सीएसके को जीत के लिए 214 रन का लक्ष्य मिला है।
आईपीएल 2025 के 52वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भिड़ंत हो रही है। रजत पाटीदार(Rajat Patidar) की कप्तानी में खेल रही आरसीबी का प्रदर्शन सीजन में अच्छा रहा है। आरसीबी ने 10 मैच में 7 में जीत दर्ज की और 3 में उसे हार का मुंह देखना पड़ा है। 14 अंक के साथ आरसीबी की टीम अंक तालिका में तीसरे पायदान पर काबिज है प्लेऑफ में एंट्री से महज एक कदम दूर है। वहीं दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। 10 मैच में 2 जीत और 8 हार के साथ चेन्नई अंक तालिका में दसवें स्थान पर है। उसके खाते में महज 4 अंक हैं। ऐसे में बाकी बचे चार मैचों में जीत दर्ज करके एमएस धोनी(MS Dhoni) की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स अपनी साख बचाने के इरादे से मैदान में उतरेगी। ऐसे में आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में चेन्नई की टीम अलग रूप में देखने को मिल सकती है।
आईपीएल 2025 अंक तालिका: यहाँ देखिए
चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की प्लेइंग-11 (Chennai Super Kings And Royal Challengers Bengaluru Playing XI)
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग-11: शेख राशिद, आयुष म्हात्रे, सैम कुरेन, रवींद्र जड़ेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, दीपक हुडा, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), अंशुल कंबोज, नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की प्लेइंग-11
जैकब बैथल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जीतेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, लुंगी नगिडी, यश दयाल।
RCB vs CSK Live Score: यश दयाल ने दिलाई चेन्नई को जीत
RCB vs CSK Live Score: शिवम दुबे ने आते ही जड़ा छक्का
RCB vs CSK Live Score: धोनी बने यश दयाल का शिकार
🏏 RCB vs CSK Live Score: रोमांचक मोड़ पर पहुँचा मुकाबला, फैंस रोमांचित
🔸 चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक बनाए 185 रन पर 4 विकेट
🔸 मौजूदा क्रिकेट रन रेट (CRR) है 10.27
🔸 अब जीत के लिए चाहिए 12 गेंदों में सिर्फ 29 रन
🔸 रॉयल चैलेंजर्स बनाम सुपर किंग्स के इस मैच में RRR (ज़रूरी रन रेट) है 14.50
🔸 धोनी vs कोहली के इस हाईवोल्टेज मुकाबले में फैंस की धड़कनें तेज़
🔸 चिन्नास्वामी स्टेडियम पिच रिपोर्ट के अनुसार, डेथ ओवर्स में स्कोरिंग आसान नहीं
RCB vs CSK Live, RCB बनाम CSK लाइव क्रिकेट स्कोर: सीएसके को 12 गेंद में 29 रन की दरकार
RCB vs CSK Live, RCB बनाम CSK लाइव क्रिकेट स्कोर: सीएसके को 18 गेंद में 35 रन की दरकार
RCB vs CSK Live, RCB बनाम CSK लाइव क्रिकेट स्कोर: पहली ही गेंद पर पवेलियन लौटे ब्रेविस
RCB vs CSK Live, RCB बनाम CSK लाइव क्रिकेट स्कोर: नगिडी ने किया म्हात्रे का शिकार
RCB vs CSK Live, RCB बनाम CSK लाइव क्रिकेट स्कोर: CSK बनाम RCB रोमांचक मोड़ पर पहुंचा मुकाबला
CSK को जीत के लिए चाहिए 36 गेंदों में 64 रन – रन रेट ज़रूरी: 10.66
वर्तमान रन रेट (CRR): 10.71 – मैच बना है काफी टाइट!
