RCB vs CSK Dream11 Prediction, Royal Challengers Bengaluru vs Chennai Super Kings Playing XI: आईपीएल में आज दो ऐसी टीमों का मुकाबल है जिसके लिए यह सीजन एकदम एक दूसरे के उलट रहा है। चेन्नई की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है तो वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेऑफ में जगह बनाने से केवल एक जीत दूर है। मतलब साफ है कि विराट कोहली और एमएस धोनी सीजन में आखिरी बार एक दूसरे से भिड़ेंगे। यह मुकाबला बेंगलुरु अपने होमग्राउंड एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी जहां इस सीजन आरसीबी का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा है। यहां खेले गए 4 मुकाबलों में उसे केवल एक जीत मिली है। आरसीबी ने घर पर आखिरी मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीता था। प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो चेन्नई की टीम आखिरी पोजिशन पर है और उसने अब तक 10 में से केवल 2 मुकाबला जीता है। दूसरी तरफ आरसीबी 7 जीत दर्ज कर 14 अंकों के साथ दूसरे पोजिशन पर है।
बेंगलुरु और चेन्नई की ड्रीम इलेवन टीम (साभार-TNN)
आरसीबी के इन खिलाड़ियों पर नजर (Watch Out Player Of RCB)
विराट कोहली इस टीम के सबसे सफल बल्लेबाज हैं। 10 मैच में 63.29 की औसत से विराट 443 रन बना चुके हैं। विराट के अलावा आरसीबी के 3 बल्लेबाज 200 से ज्यादा रन बना चुके हैं। फिल सॉल्ट 239, देवदत्त पडिक्कल 230 और रजत पाटीदार 228 रन बना चुके हैं। फिनिशर के तौर पर भले टिम डेविड को ज्यादा मौके नहीं मिले हों, लेकिन जब भी मिले हैं उन्होंने टीम मैनेजमेंट को निराश नहीं किया है। डेविड 184 रन बना चुके हैं।
आरसीबी अगर इस बार प्लेऑफ में पहुंचने की दावेदार है तो इसके पीछे उसकी शानदार गेंदबाजी है। जोश हेजलवुड अपनी गेंदबाजी के दम पर मैच जीता रहे हैं। 18 विकेट लेकर वह ऑरेंज कैप की रेस में बने हुए हैं। हेजलवुड के अलावा क्रुणाल पांड्या 13 और भुवनेश्वर कुमार 12 विकेट चटका चुके हैं। इन तीनों के अलावा यश दयाल भी अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं और 9 विकेट चटका चुके हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स के इन खिलाड़ियों पर नजर (Watch Out Player In Chennai Super Kings)
चेन्नई की टीम इस सीजन बैटिंग और बॉलिंग दोनों में संघर्ष करते नजर आई है। बल्लेबाजी की बात करें तो टीम अपनी ओपनिंग जोड़ी ही अब तक ढूंढ नहीं पाई है। इस टीम के सबसे सफल बल्लेबाज मिडिल ऑर्डर के शिवम दुबे हैं। उनके नाम 248 रन हैं जबकि दूसरे नंबर पर 191 रन बनाकर कीवी बल्लेबाज रचिन रवींद्र का नाम है। रचिन रवींद्र भरोसे पर खरे नहीं उतरे तो वहीं डेवन कॉन्वे पर टीम ने भरोसा नहीं दिखाया। बल्लेबाज जो लय में थे चोट के कारण उन्हें बाहर जाना पड़ा।
गेंदबाजी की बात करें तो नूर अहमद इस टीम के सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं जो 15 विकेट चटका चुके हैं। खलील अहमद हर बार टीम को शुरुआती विकेट दिलाने में कामयाब रहे हैं। 10 मैच में खलील 14 विकेट चटका चुके हैं। मथीसा पथिराना इस बार फीके रहे हैं और केवल 9 विकेट ले पाए हैं। रवींद्र जडेजा भी उम्मीद के मुताबिक गेंदबाजी नहीं कर पाए हैं जो केवल 7 विकेट ले पाए हैं।
चेन्नई और बेंगलुरु की ड्रीम इलेवन टीम (RCB vs CSK Dream 11 Team)
विकेटकीपर- फिल सॉल्ट
बैटर- विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, डेवाल्ड ब्रेविस, आयुष म्हात्रे
ऑलराउंडर- रवींद्र जडेजा, क्रुणाल पांड्या
गेंदबाज- जोश हेजलवुड, नूर अहमद, खलील अहमद और भुवनेश्वर कुमार
कप्तान- विराट कोहली
उप-कप्तान- क्रुणाल पांड्या
चेन्नई और बेंगलुरु की ड्रीम इलेवन टीम (RCB vs CSK Dream 11 Team-2)
विकेटकीपर- फिल सॉल्ट
बैटर- विराट कोहली, रजत पाटीदार, देवदत्त पडिक्कल, डेवाल्ड ब्रेविस
ऑलराउंडर- रवींद्र जडेजा, सैम करन, क्रुणाल पांड्या
गेंदबाज- भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, नूर अहमद
कप्तान-सैम करन
उप-कप्तान- क्रुणाल पांड्या
चेन्नई और बेंगलुरु की ड्रीम इलेवन टीम (RCB vs CSK Dream 11 Team-3)
विकेटकीपर- फिल सॉल्ट, जितेश शर्मा
बैटर- विराट कोहली, रजत पाटीदार, शिवम दुबे, देवदत्त पडिक्कल
ऑलराउंडर- रवींद्र जडेजा, सैम करन, और क्रुणाल पांड्या
गेंदबाज- जोश हेजलवुड और नूर अहमद
कप्तान- फिल सॉल्ट
उप-कप्तान- रजत पाटीदार
बेंगलुरु और चेन्नई की टीम- Royal Challengers Bengaluru vs Chennai Super Kings
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान) फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, कृणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा, लुंगी एनगिडी, लियाम लिविंगस्टोन, स्वप्निल सिंह, मनोज भांडागे, रसिख दार सलाम, नुवान तुषारा, जैकब बेथेल, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा, अभिनंदन सिंह।
चेन्नई सुपर किंग्स: एमएस धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), शेख रशीद, आयुष म्हात्रे, दीपक हुडा, सैम कुरेन, रवींद्र जडेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना, अंशुल कंबोज, आर अश्विन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, जेमी ओवरटन, विजय शंकर, राहुल त्रिपाठी, श्रेयस गोपाल, डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, सी आंद्रे सिद्धार्थ, वंश बेदी।
