RCB vs CSK Flashback: शिवम दुबे और उथप्पा की विस्फोटक पारियों की बदौलत जीते थे चेन्नई के सुपर किंग्स

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Apr 17, 2023, 10:55 AM IST

RCB vs CSK Flashback: आईपीएल के 24वें मैच में आरसीबी और सीएसके की टीम आमने-सामने होगी। पिछले सीजन में जब दोनों टीम आपस में भिड़ी थी तो एक बार बाजी चेन्नई के हाथ जबकि दूसरी बार बाजी आरसीबी के हाथ लगी थी। इस सीजन में विराट कोहली शानदार फॉर्म में हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग के 24वें मैच में आरसीबी और सीएसके की टीम आमने-सामने होगी। यह मैच एम चिन्नास्वाी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। आरसीबी जीत कर यहां पहुंची है तो सीएसके को अपने आखिरी मुकाबले में राजस्थान के हाथो 3 रन से हार झेलनी पड़ी थी। विराट कोहली जबरदस्त फॉर्म में हैं और वह आईपीएल 2023 में 3 अर्धशतक लगा चुके हैं वहीं दूसरी तरफ शुरुआत के कुछ मैच के बाद रुतुराज गायकवाड़ का बल्ला खामोश है। सीएसके के खिलाफ अपने घर में आरसीबी का पल्ला भारी है, लेकिन पिछले सीजन की बात करें तो दोनों टीम दो बार आपस में भिड़ी थी और स्कोर 1-1 रहा था।

RCB, CSK, IPL 2023

फाफ डुप्लेसी और एमएस धोनी

उथप्पा और दुबे का दम

सीएसके और आरसीबी पिछले सीजन में जब पहली बार भिड़ी थी तो रॉबिन उथप्पा और शिवम दुबे ने विस्फोटक पारी खेली थी। उथप्पा ने 50 गेंद में 88 और और शिवम दुबे ने 46 गेंद में 95 रन की पारी खेली थी। इन दोनों की पारी के दम पर चेन्नई ने 4 विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए थे। जवाब में आरसीबी की टीम निर्धारित ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 193 रन ही बना सकी। आरसीबी की तरफ से सर्वाधिक 41 रन शहबाज अहमद ने खेली थी। चेन्नई ने यह मुकाबला 23 रन से जीता था।

End of Feed