IPL 2024 से पहले बदल गया RCB का नाम, क्या बदलेगी किस्मत

RCB New Name: आरसीबी ने अपने अनबॉक्स इवेंट में अपनी नई जर्सी लांच कर दी है। इसके अलावा इस इवेंट में आरसीबी ने बड़ा बदलाव किया है। आईपीएल 2024 में टीम नए नाम के साथ उतरेगी।

RCB New Name: आईपीएल 2024 से पहले स्टार बल्लेबाजों से सजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर यानी आरसीबी ने अपना नाम बदल दिया। IPL के इस नए सीजन में टीम का नाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू हो गया। आरसीबी की ओर एमचिन्ना स्वामी क्रिकेट स्टेडियम में आरसीबी अनबॉक्स इवेंट हुआ। इस इवेंट में आरसीबी की तरफ से न केवल नई जर्सी लांच की बल्कि अपने नाम में भी बदलाव किया।

आरसीबी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (साभार-X)

आरसीबी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा ' वह शहर जिसे हम प्यार करते हैं, वह विरासत जिसे हम अपनाते हैं, और यह हमारे नए अध्याय का समय है। पेश है आपके सामने, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, आपकी टीम, आपकी आरसीबी! इसके अलावा आरसीबी की नई जर्सी में भी बहुत कुछ नया है। आरसीबी की नई जर्सी में लाल के साथ नीले रंग की एंट्री हुई है। आरसीबी अपनी थीम प्ले बोल्ड के साथ नए कवच के साथ तैयार हैं। आपके लिए पेश है, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की 2024 की नई जर्सी।

End of Feed