IPL 2024: 'वेंटिलेटर से बाहर निकल गई है टीम, लेकिन..' RCB के प्लेऑफ में पहुंचने के चांस पर जडेजा का बड़ा बयान

  • Agency by: Agency
  • Updated May 5, 2024, 01:01 PM IST

RCB Playoffs Chance: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपना विजयी रथ जारी रखते हुए गुजरात टाइटंस को 4 विकेट से मात दे दी है। ये टीम की लगातार तीसरी जीत है। ऐसे में उनके प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा हो गई है। इसे लेकर पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा ने बड़ा बयान दिया है।

RCB Playoffs Chance: इंडियन प्रीमियर लीग के 52वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने गुजरात टाइटंस को 4 विकेट से मात दे दी। इस जीत के बाद पूर्व भारतीय ऑलराउंडर अजय जडेजा का मानना है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के गेंदबाजों ने एकजुट होकर प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को ‘वेंटिलेटर’ से बाहर निकाल दिया है लेकिन गुजरात टाइटंस पर जीत के बावजूद टीम अब भी ‘आईसीयू’ में है।

RCB Playoffs

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (फोटो- AP)

शनिवार को गुजरात के 148 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने 38 गेंद शेष रहते चार विकेट से जीत दर्ज की।फाफ डु प्लेसी (64) और विराट कोहली (42) ने पावरप्ले में 92 रन की साझेदारी की लेकिन आरसीबी ने इसके बाद लगातार विकेट गंवाए जिससे उसका स्कोर बिना विकेट के 92 रन से छह विकेट पर 117 रन हो गया और एक समय गुजरात की अप्रत्याशित जीत की उम्मीद बंध गई थी।

End of Feed