क्रिकेट

RCB ने लिए चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के मजे, रजत के सपोर्ट में किया क्रिप्टिक पोस्ट

आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार को हाल में टीम इंडिया के स्क्वॉड में जगह नहीं मिली थी। पाटीदार का मौका ना दिए जाने पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया सामने आई थी। अब आरसीबी ने एक पोस्ट के माध्यम से सेलक्टर पर निशाना साधा है।

Image

रजत पाटीदार (साभार-X)

जब भी टीम इंडिया की घोषणा की जाती है, चुने गए खिलाड़ियों से ज्यादा चर्चा इस बात को लेकर होती है कि किसी खास खिलाड़ी को स्क्वॉड में क्यों नहीं जगह दी गई। एक बार फिर ऐसा ही हुआ जब आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया की घोषणा की गई तो सबसे ज्यादा जिस खिलाड़ी को ना चुने जाने की चर्चा थी, वो थे आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार। पाटीदार ने टीम में सेलेक्ट होने के लिए हर वो काम किए थे जो किसी खिलाड़ी को करने होते हैं, लेकिन फिर भी चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने उन्हें इस काबिल नहीं समझा।

आरसीबी ने लिए सेलेक्टर के मजे

अब रजत पाटीदार के समर्थन में आरसीबी ने एक्स पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में आरसीबी के सबसे सफल कप्तान यानी रजत पाटीदार के बल्लेबाजी स्टेट्स शेयर किए गए हैं और कैप्शन में लिखा हैं 'भाई ने लगभग अपने लिए दरवाजा तोड़ कर खोल लिया था, लेकिन उसके बाद चले गए। ऐसा लगता है कि कैप्शन में लिखी गई लाइन सेलेक्टर पर किया गया तंज है। इस पोस्ट में रजत के बैटिंग के आकंड़े लिखे हैं। 41 पारी में उन्होंने 172.57 की स्ट्राइक रेट से 1208 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 89 छक्के और 12 अर्धशतक जड़े हैं। किसी नॉन ओपनर भारतीय द्वारा आईपीएल में लगाया गया सर्वाधिक छक्के का रिकॉर्ड है।

पहली बार बनाए 500 रन

इतना ही नहीं रजत पाटीदार ने कप्तान के तौर पर आरसीबी को ना केवल बैक टू बैक ट्रॉफी दिलवाई बल्कि सामने से टीम का नेतृत्व किया। उन्होंने इस सीजन 41.75 की औसत और 164.49 की स्ट्राइक रेट से 501 रन बनाए थे। यह पहला मौका था जब उन्होंने सीजन में 500 रन का आंकड़ा पार किया।

टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें- फीफा ऑफिशियल सांग दाई-दाई का मतलब क्या है?

टीम इंडिया में सेलेक्शन पर क्या बोले थे पाटीदार

इससे पहले आरसीबी के एक पॉडकास्ट में जब उनसे टीम इंडिया में सेलेक्शन पर सवाल किया गया था तो उन्होंने बिना हिचके साफ लहजे में यह कहा था कि वह कभी भी इस बारे में नहीं सोचते हैं। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया में उनकी एक एडिट की गई लाइन भी खूब शेयर की गई जिसमें वह यह कहते नजर आ रहे हैं कि सेलेक्टर करना है तो करो। रजत फिलहाल अपने गृह राज्य मध्य प्रदेश में होने वाले एमपी टी20 लीग खेल रहे हैं।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article