CSK vs PBKS: पंजाब के खिलाफ जीत के बाद क्या बोले प्लेयर ऑफ द मैच रहे रवींद्र जडेजा

  • Agency by: भाषा
  • Updated May 5, 2024, 11:09 PM IST

पंजाब के खिलाफ मस्ट विन मैच में चेन्नई ने जीत दर्ज कर प्वाइंट्स टेबल मे तीसरे नंबर पर छलांग लगाई। इस मुकाबले में चेन्नई के हीरो रहे रवींद्र जडेजा जिन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से कमाल का काम किया।

KEY HIGHLIGHTS
  • चेन्नई और पंजाब का मुकाबला
  • चेन्नई ने 28 रन से जीता मुकाबला
  • मैच के बाद जडेजा ने की गेंदबाजी की तारीफ

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के आल राउंडर रविंद्र जडेजा ने रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ 28 रन की जीत के बाद स्वीकार किया कि उन्होंने स्कोर में 15-20 रन कम बनाये लेकिन टीम की अनुशासित गेंदबाजी की प्रशंसा की। मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में जडेजा ने कहा, ‘‘हमें लगा था कि हमने स्कोर में 15-20 रन कम बनाये लेकिन हमने पावरप्ले और बीच के ओवरों में ढीली गेंदें नहीं फेंकी।’’

Ravindra Jadeja

रवींद्र जडेजा (साभार-IPL)

उन्होंने कहा, ‘‘तेज गेंदबाजों ने पावरप्ले में अच्छी गेंदबाजी की। तुषार देशपांडे ने दो महत्वपूर्ण विकेट लिए और फिर बीच के ओवरों में मिचेल सैंटनर और मैंने भी अच्छी गेंदबाजी की। ’’ जडेजा ने 26 गेंद में 43 रन की महत्वपूर्ण पारी ऐसे समय में खेली जब पंजाब किंग्स लगातार विकेट झटक रही थी।

End of Feed