IND vs AUS: जडेजा ने तो ट्रेनिंग की, लेकिन दूसरे टेस्ट में इस खिलाड़ी का खेलना मुश्किल

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 13, 2023, 09:12 PM IST

IND vs AUS 2nd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले दो बड़ी खबरे हैं। पहले मुकाबले में वापसी करते हुए मैन ऑफ द मैच का खिताब जीतने वाले रविंद्र जडेजा पूरी तरह फिट हैं और ट्रेनिंग कर रहे हैं। लेकिन श्रेयस अय्यर का दूसरे टेस्ट मैच में खेलना अब भी निश्चित नहीं है।

पीठ की चोट के कारण पहले टेस्ट से बाहर हुए स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर अब भी राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में ‘रिहैब’ प्रक्रिया से गुजर रहे हैं जिससे टीम प्रबंधन के उनके टेस्ट मैच में उतारने का जोखिम उठाने की संभावना नहीं है। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट शुक्रवार से फिरोजशाह कोटला में खेला जाएगा और देखना होगा कि अय्यर टीम से जुड़ते हैं या नहीं।

ravindra jadeja training ahead of ind vs aus 2nd test

रविंद्र जडेजा (AP)

अय्यर ने बेंगलुरू में एनसीए में ‘रिहैबिलिटेशन’ कार्यक्रम के कुछ वीडियो पोस्ट किये थे जिसमें वह ट्रेनर एस रजनीकांत के साथ थे। अय्यर ‘स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग’ ट्रेनिंग कर रहे हैं, लेकिन राष्ट्रीय टीम के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वापसी के मानदंड के अनुसार उन्हें कम से कम एक घरेलू मैच खेलना जरूरी होगा।

End of Feed