Ravindra Jadeja beat MS Dhoni: डियन प्रीमियर लीग 2024 के 53वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब किंग्स को मात दे दी है। धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आयोजित मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 168 रन बनाए। इस छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम शुरुआत में ही लड़खड़ा गई और केवल रन बना पाई। चेन्नई की इस जीत में सबसे बड़ा योगदान स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का रहा। जिन्होंने गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी कमाल किया और प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड अपने नाम किया।
रवींद्र जडेजा
रवींद्र जडेजा मुश्किल घड़ी में बल्लेबाजी करने आए थे। टीम के एक तरफ लगातार विकेट गिर रहे थे वहीं जडेजा दूसरी ओर से खड़े रहे। उन्होंने केवल 26 गेंदों पर 43 रन बनाए और इस दौरान तीन चौके और 2 छक्के भी जड़े। वहीं गेंदबाजी में भी जडेजा मैच विनर साबित हुए। उन्होंने सैम करन और आशुतोष शर्मा जैसे बड़े बल्लेबाजों का विकेट झटका। जडेजा ने शानदार लय में दिख रहे प्रभसिमरन सिंह को भी आउट कर दिया। जडेजा ने इसी के साथ एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
जडेजा ने धोनी को पछाड़ा
रवींद्र जडेजा ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सालों तक कई शानदार पारियां खेलकर टीम को जीत दिलाई है। वे टीम की जीत में कई बार सबसे ज्यादा योगदान वाले प्लेयर रहते हैं। ऐसे में जडेजा ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है। दरअसल रवींद्र जडेजा ने सीएसके के लिए सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वे 17 बार ये खिताब अपने नाम कर चुके हैं। उन्होंने इस लिस्ट में टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पछाड़ दिया है। इससे पहले धोनी के पास 16 बार ये अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड था। वे आईपीएल में सीएसके के लिए 16 से ज्यादा बार मैच ऑफ द मैच बनने वाले पहले प्लेयर बन गए हैं।
